4 अप्रैल को होटल ले गया पंजाब का युवक, 6 को सुसाइड नोट लिखकर सुंदरनगर में युवती ने लगाया फंदा

मंडी, धर्मवीर – मंडी जिला के सुंदरनगर में 22 वर्षीय बीएससी नर्सिंग की छात्रा ने पठानकोट के एक युवक पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने युवती के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें मृतिक ने युवक पर बीती 4 अप्रैल को क्षेत्र के एक होटल मे ले जाने के भी गंभीर आरोप जड़े हैं। साथ ही युवक पर लगातार मानसिक प्रताड़ना के आरोप भी सुसाइड़ नोट में मृतिका द्वारा लगाए गए हैं। फिलहाल पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के प्रयास में बीएनएस की धारा 108 के तहत मामला दर्ज किया है। युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में अन्य धाराएं भी जोड़ी जाएंगी।
 बुधवार को आरोपी युवक को पुलिस ने चंडीगढ से गिरफतार कर लिया है, कल उसे न्यायलय में पेश किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार मृतिक युवती भोजपुर निवासी 72 वर्षीय सुकां राम की दिव्य ज्योति दत्तक पुत्री थी। जो बीएससी नर्सिंग के उपरांत क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र से प्रशिक्षण ले रही थी । परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज शिकायत में सुंका राम ने बताया कि 6 अप्रैल उनकी बेटी ने उन्हें बताया कि पठानकोट पंजाब का एक युवक ललित कुमार ब़ड़े दिनों से उसे फोन के माध्यम से बार-बार पेशान कर रहा है। परिजनों का आरोप है कि युवक की लगातार कथित प्रताड़ना और दबाव के कारण उनकी बेटी मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गई थी। युवक के बढ़ते दबाव के चलते उनकी बेटी ने मंगलवार रात को आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाया और अपनी इहलीला समाप्त कर ली। उधर, एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि बुधवार को फारेंसिक टीम ने भी मौके पर साक्ष्य जुटाये हैं। नेरचौके मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के उपरांत शव को सौंप दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच को आगे बढ़ा रही है। युवती के कमरे से बरामद सुसाइड नोट की भी जांच जारी है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.