चंडीगढ़ , 8 अप्रैल -:हरियाणा सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अहम घोषणा की है। मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने कहा कि Union Public Service Commission (यूपीएससी), Haryana Public Service Commission (एचपीएससी) और न्यायिक सेवाओं की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को आगे की तैयारी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
यह घोषणा चंडीगढ़ में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान की गई, जहां यूपीएससी में चयनित हरियाणा के युवाओं को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि “मुख्यमंत्री युवा प्रतिभा प्रोत्साहन योजना” के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को 25 हजार से 70 हजार रुपये तक की सहायता दी जाएगी, ताकि वे मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू की बेहतर तैयारी कर सकें।उन्होंने योजना की आय-आधारित श्रेणियों की जानकारी देते हुए बताया कि एक लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों के अभ्यर्थियों को 70 हजार रुपये, 1.80 लाख तक आय वालों को 60 हजार, 3 लाख तक आय वालों को 50 हजार और 5 लाख तक आय वाले परिवारों के अभ्यर्थियों को 25 हजार रुपये की सहायता मिलेगी।मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि राज्य के सरकारी विश्वविद्यालयों में सिविल सेवा परीक्षाओं की कोचिंग की सुविधा शुरू की जाएगी। इसके लिए शाम की कक्षाएं संचालित होंगी, जिससे अधिक से अधिक युवा लाभान्वित हो सकें।इस अवसर पर उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सिविल सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम है, जहां लिए गए निर्णय लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं।
