मेयर चुनाव को लेकर AAP ने लगाए BJP पर गंभीर आरोप…अरविंद केजरीवाल बोले दिन दहाड़े की गई बेईमानी

चंडीगढ़ : चन्द्रिका ( TSN)- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुई हेरा फेरी को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिन दहाड़े जिस तरह से बेईमानी की गई है, वो बेहद चिंताजनक है। यदि एक मेयर चुनाव में ये लोग इतना गिर सकते हैं तो देश के चुनाव में तो ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये बेहद चिंताजनक है।
चुनावी प्रक्रियाओं की गहन जांच की मांग 
 वहीं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जिस स्तर की बेईमानी दिखी है, वह बेहद चिंताजनक है। यदि ऐसी बेईमानी स्थानीय चुनाव में हो सकती है, तो यह हमारे राष्ट्रीय चुनावों की अखंडता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। यह बेहद ही चिंताजनक है और हम चुनावी प्रक्रियाओं की गहन जांच की मांग करते हैं।
केवल पीठासीन अधिकारी के माध्यम से नतीजों को पलट दिया: डॉ. सुशील गुप्ता
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने भी चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा द्वारा लोकतंत्र की ह+त्या करके अपना मेयर बनाना सीधे-सीधे तानाशाही है। भाजपा ने पहले पीठासीन अधिकारी के बीमार होने का बहाना करके चुनाव को टाला और अब इंडिया गठबंधन के 8 पार्षदों के वोट को अवैध तरीके से रद्द करके तानाशाही तरीके से भाजपा का मेयर बना दिया। अब यह पुरे देश के सामने है कि अगर एक छोटे से चुनाव में भाजपा इतनी बड़ी हेरा-फेरी कर रही है तो लोकसभा और विधानसभा चुनावों में कितनी बड़ी हेरा-फेरी करती होगी।डॉ. सुशील गुप्ता ने  कहा कि भाजपा ने ये सब सोची समझी रणनीति के तहत किया है। काउंटिंग के दौरान एजेंट को पास में नहीं खड़ा किया गया, जबकि पिछले चुनावों में एजेंट को वोट दिखाए जाते थे। वोट इनवैलिड क्यों किए गए? इसके बारे में भी किसी को कुछ नहीं बताया गया और उनके 20 में से 8 वोट कैसे रिजेक्ट हुई, न ही इसका कारण बताया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी कानूनी प्रक्रिया को अपनाएगी और हाईकोर्ट का रुख करेगी। इस बार भाजपा का असली चेहरा देश के सामने आएगा, क्योंकि सारी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अक्षय शर्मा ने जागरूक मतदान, शिक्षा और रोजगार पर दिया संदेश,

अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी के हलका उत्तरी से नेता अक्षय शर्मा द्वारा “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत गांडा सिंह वाला और आसपास के इलाकों में एक प्रभावशाली बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के निवासी, युवा और बूथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अक्षय शर्मा ने अपने संबोधन में...

बंगाल में जल्द लागू हो सकती है आयुष्मान योजना.. केंद्रीय योजना से बनाई थी दूरी, ममता चला रही थीं ‘स्वास्थ्य साथी’ योजना

दिल्ली -:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन के बाद राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ा बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय अब पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू करने की तैयारी में जुट गया है।सूत्रों के मुताबिक, राज्य में नई सरकार के गठन के बाद यह...

हर संकट में राहत-हर पीड़ा में साथ : जरूरतमंदों की उम्मीद और मानव सेवा की ताकत हरियाणा रेडक्रास

हर संकट में राहत-हर पीड़ा में साथ : जरूरतमंदों की उम्मीद और मानव सेवा की ताकत हरियाणा रेडक्रास हरियाणा -:मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, स्वैच्छिक, एकता और सार्वभौमिकता के सात सूत्रीय सिंद्धात पर हरियाण शाखा भारतीय रेडक्रास सोसायटी जनसेवा में अग्रणी पंक्ति में खड़ी है। हरियाणा शाखा जनसेवा में महज आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि...

पोरिवर्तन से असंतोष तक: तृणमूल कांग्रेस की गिरती पकड़ की कहानी

चंडीगढ़-:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव  एक बार फिर यह संकेत दे गए कि राज्य की राजनीति में सत्ता परिवर्तन अक्सर सिर्फ सरकार बदलने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह एक पूरे राजनीतिक दौर के अंत और नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक बन जाता है। वर्ष 1977 में वाम मोरचा का उभार और 2011 में ममता...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर जयराम ठाकुर ने वीर जवानों को किया नमन, मंडी की बेटियों की उपलब्धि पर जताया गर्व

मंडी-: जयराम ठाकुर  ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, शौर्य और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मंडी में जारी बयान में उन्होंने कहा कि यह अभियान भारत की सैन्य क्षमता, राष्ट्रीय संकल्प और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.