AAP के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन)डॉ . संदीप पाठक ने ‘जुल्म का जवाब वोट से’ कैंपेन लॉन्च किया

कैथल/चंडीगढ़ : ( TSN)- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) और सांसद डॉ. संदीप पाठक ने मंगलवार को कैथल में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार को घेरा और ‘जुल्म का जवाब वोट से’ कैंपेन लॉन्च किया। प्रेसवार्ता में उनके साथ लोकसभा प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा और प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सैनी मौजूद रहे।
डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि हरियाणा और केंद्र में दोनों जगह भाजपा की सरकार है। अब जब फिर से लोकसभा चुनाव के लिए वोट मांगने का समय आया तो ये प्रश्न उठता है कि भाजपा ने हरियाणा की जनता के लिए क्या काम किए? ये जगजाहिर है कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग पर जुल्म किए हैं, इसलिए उस जुल्म का जवाब जनता देगी और जुल्म का एक ही जवाब है जो प्रजातंत्र में वोट से दिया जाता है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कुरुक्षेत्र लोकसभा के एक एक घर में जाएंगे।
अरविंद केजरीवाल को षड्यंत्र के तहत जेल में डाला 
डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि कहा कि किसान जब दिल्ली जाते हैं तो उन्हें दिल्ली के बोर्डरों पर ऐसे रोका जाता है जैसे दुश्मन देश हमला कर रहा हो। जबकि वो अन्नदाता है जो हमारे लिए सब कठिनाइयां सहकर अन्न उगाता है। वो किसान जब अपनी मांग लेकर दिल्ली जाता है तो उन पर जो जुल्म भाजपा की सरकार करती है वो जगजाहिर है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के बेटे अरविंद केजरीवाल  जेल में है। अरविंद केजरीवाल का कसूर केवल इतना है कि वो स्कूल, अस्पताल बनाने की और आम आदमी को मान सम्मान देने की बात करता है। इसीलिए अपका बेटा जेल में है और जेल का जवाब जनता वोट से देगी।
भाजपा के सभी संकल्प केवल चुनाव तक
संकल्प पत्र के सवाल पर डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि भाजपा के सभी संकल्प केवल चुनाव तक ही संकल्प रहते हैं। भाजपा देश को मजबूत बनाने का संकल्प लेती है लेकिन चुनाव के बाद एक एक संस्था ईडी और सीबीआई को अपने कब्जे में लेकर विपक्षी नेताओं को जेल में डालने का काम करती है। भाजपा को शाम, दाम, दंड, भेद से चुनाव जीतना है इसके अलावा कोई दूसरा संकल्प नहीं है।उन्होंने कहा कि जिस झूठे केस को भाजपा शराब घोटाला कह रही है। उस श*राब घोटाले का लेन देन भाजपा के खाते में मिला है। भाजपा ने हरियाणा के बेटे अरविंद केजरीवाल को षड्यंत्र के तहत फंसाया है। जेल में हरियाणा के बेटे के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जा रहा। अभय चौटाला के हरियाणा हमारा बनाया हुआ है बयान पर उन्होंने कहा कि भगवान उनको सदबुद्धि दे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे पर सियासत तेज़, विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के नोटिस तक पहुंच गया है।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में प्रदेश...

अंबाला में प्याज के दामों में उछाल, बारिश से आवक प्रभावित

अंबाला–:चीनी के बाद अब प्याज के बढ़ते दामों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।अंबाला में पिछले कुछ दिनों में प्याज के दामों में करीब 20 रुपये प्रति किलो तक का इजाफा हुआ है।मंडी आढ़तियों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के चलते पीछे से प्याज की आवक प्रभावित हुई...

सुक्खू का भाजपा पर हमला, बोले- व्हाइट पेपर कमेटी सामने लाएगी भ्रष्टाचार के तथ्य

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष बिना मुद्दे के राजनीति कर रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकाल के दौरान कथित भ्रष्टाचार की जांच के लिए सरकार ने व्हाइट पेपर कमेटी का गठन किया है। कमेटी अपनी जांच पूरी करने के बाद सामने आए...

विधानसभा के बाहर आमने-सामने सत्ता पक्ष और विपक्ष, नारों और आरोपों से गरमाया माहौल

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने नजर आए।विधानसभा परिसर के बाहर दोनों पक्षों ने अलग-अलग प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाथों में तख्तियां लेकर नेताओं ने सरकार और विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए,जिससे माहौल पूरी...

रोजगार के मुद्दे पर सदन में हंगामा, CM के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया प्रदर्शन

शिमला,संजू– हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल के दौरान बेरोजगारी और आउटसोर्स भर्तियों को लेकर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। विपक्ष ने युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे पर सरकार को घेरा। मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट भाजपा विधायक सदन से बाहर निकल...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.