अंबाला (एकता): प्रदेशभर में आज यानि 27 दिसंबर को हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर 3000 के करीब डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर अंबाला में हड़ताल का कोई असर नहीं दिखा। रोजाना की तरह ओपीडी सुचारू रूप से चल रही है और मरीज इलाज करवाने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि गृह मंत्री अनिल विज ने शहर नागरिक अस्पताल के डॉक्टर के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया। उन्होंने कहा कि अगर कोई डॉक्टर हड़ताल पर जाता है तो उसके खिलाफ विभागीय कारवाई की जाएगी।
एसोसिएशन स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के लिए अलग कैडर बनाने समेत अन्य कई लंबित मांगों को लेकर डिमांड कर रहे हैं। लेकिन हेल्थ मिनिस्टर अनिल विज के अंबाला जिले में हड़ताल का कोई असर दिखाई नहीं दे रहा। जिलेभर के सभी सीएचसी व पीएचसी पर डॉक्टर सुबह 9 बजे से मरीजों का चैकअप कर रहे हैं। पीएमओ ने बताया कि उन्होंने अस्पताल के डॉक्टर के लिए एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है अगर कोई डॉक्टर हड़ताल पर जाता है तो उसके ऊपर विभागीय कारवाई की जाएगी।
