उपलब्धि: डॉ. संदीप सिंहमार को मिलेगा ग्लोबल टीचर अवार्ड-2023, अवार्ड पाने वाले पहले भारतीय बने सिंहमार

भावना,हिसार (TSN):  शिक्षा व साहित्य के क्षेत्र में इंटरनेशनल स्तर पर अपनी पहचान बन चुके गांव कुलाना निवासी प्रोफेसर डॉ. संदीप कुमार सिंहमार को अब ‘द यूनाइटेड नेशंस एजुकेशनल, साइंटिफिक एंड कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन’ (यूनेस्को) हैडक्वाटर पेरिस में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में ग्लोबल टीचर अवार्ड-2023 से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा वह यूनेस्को हेड क्वार्टर में ही आयोजित होने वाली इंटरनेशनल कांफ्रेंस में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए ‘विश्व शांति चाहिए, युद्ध नहीं’ विषय पर अपना शोध पत्र भी प्रस्तुत करेंगे।
डॉ. संदीप ऐसे पहले भारतीय शिक्षाविद व साहित्यिक बन गए है, जिन्हें डायरेक्ट यूनेस्को की ओर से सम्मानित किया जा रहा हैं। डॉ. सिंहमार को परंबलुरु में आयोजित इंटरनेशनल कांफ्रेंस में उच्चतर शिक्षा में सराहनीय योगदान को देखते हुए यूनेस्को व यूएनओ से प्रमाणित संस्था अमेरिकन रिसर्च काउंसिल से भी इंटरनेशनल अवॉर्ड मिल चुका हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय भूमिका निभाने वाले शिक्षकों एवं शोधार्थियों को यह पुरस्कार प्रदान किया जाता हैं।
एन.आई.आई.एल.एम. विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर एवं हिंदी विभागाध्यक्ष के तौर पर कार्यरत डॉ संदीप कुमार सिंहमार को ग्लोबल टीचर अवॉर्ड-2023 के लिए चयन होने पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ.शमीम अहमद व कुलसचिव डॉ.राजीव दहिया,चेयरमैन संदीप चहल,निदेशक डॉ. बलराज ढांडा व संदीप कुमार चहल ने खुशी जताते हुए बधाई दी। कुलपति प्रोफेसर डॉ. शमीम अहमद ने कहा कि इस तरह के अवॉर्ड मिलने से जहां अन्य प्राध्यापकों को प्रेरणा मिलती हैं, वहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का गौरव भी बढ़ा हैं।
बता दें कि डॉ.संदीप कुमार सिंहमार इंटरनेशनल काउंसिल फॉर एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग के चेयरमैन होने के साथ-साथ एन.आई.आई.एल.एम विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। डॉ. सिंहमार 400 से अधिक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए शोधपत्र प्रस्तुत कर चुके हैं। इसके अलावा 150 से अधिक शोध पत्र विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। स्वतंत्र लेखक व टिप्पणीकार के तौर पर भी उनके अब तक 1027 लेख/स्तंभ लेख व टिप्पणी विभिन्न समाचार पत्रों व संपादित पुस्तकों में प्रकाशित हो चुके हैं। वर्तमान में डॉ. सिंहमार सामरिक विषयों सहित समसामयिक मुद्दों पर अपने लेख लिखते रहते हैं। इन्हीं लेखों व उच्च शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान के आधार पर अब उन्हें सम्मान मिल रहा हैं।

admin

jerrieee98@gmail.com https://thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

दिल्ली प्रदर्शन पर सीएम मीडिया एडवाइजर का बयान: जनता ने संभाली आंदोलन की कमान,बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग

शिमला,संजू-:दिल्ली में वोट चोरी के आरोपों को लेकर हुए प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता ने भी भागीदारी की।उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला।उनके अनुसार, लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर जनता...

करनाल में किसान संगठनों का मंथन,26 नवंबर के आंदोलन की तैयारियों पर चर्चा

राकेश कुमार शर्मा/करनाल:-करनाल के जाट भवन में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) भारत की अहम बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में किसान आंदोलन की आगामी रणनीति और 26 नवंबर को प्रस्तावित आंदोलन की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। बैठक में किसान नेता राकेश टिकैत, जोगिंदर सिंह उगराहां समेत विभिन्न किसान संगठनों के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.