कांग्रेस को खोजे नहीं मिल रहे हैं प्रत्याशी, हर बड़े नेता कर रहे हैं चुनाव से किनारा : जयराम

शिमला : चन्द्रिका ( TSN)-नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि गठबंधनकरने के बाद भी कांग्रेस समेत सभी दलों के बड़े नेता मैदान में उतरने से भाग रहे हैं। जो लोग वर्तमान में संसद के सदस्य हैं वह भी इस बार के लोकसभा चुनाव में उतरने को तैयार नहीं दिख रहे हैं। कई दिग्गज नेता खुलेआम कोई न कोई बहाना बनाकर चुनाव लड़ने में अपनी असमर्थता ज़ाहिर कर दी है। कांग्रेस आलाकमान द्वारा चुनाव लड़ने के लिए दबाव देने पर प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर, मीडिया के बीच जाकर सफ़ाई दे रहे हैं। पूरे देश कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष का यही हाल है।
मीडिया के बीच जा-जा कर कांग्रेस के नेता दे रहे हैं सफ़ाई
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि  इस देश के ज़्यादातर राज्यों में कांग्रेस को इंडी गठबंधन के सहयोगी दल सीटें नहीं दे रहे हैं और जहाँ पर कोई सहयोगी नहीं है वहाँ पर कांग्रेस के नेता स्वयं ही चुनाव से दूरी बना रहे हैं। उन्होने कहा की जिस तरफ़ से प्रधानमंत्री को देश के हर वर्ग का अपार जनसमर्थन एवं स्नेह मिल रहा है उससे विपक्ष के लोगों को अपनी हार स्पष्ट नज़र आ रही है। इसी कारण कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता प्रेस कॉन्फ़्रेन्स बुलाकर,मीडिया के लोगों के बीच जाकर चुनाव न लड़ने के फ़ैसले को ‘जस्टिफाई’ कर रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि देश के लोग प्रधानमंत्री की निर्धारित समय पर योजनाओं के लोकार्पण की राजनीति पर भरोसा करते हैं इसलिए उन्हें अपना जन समर्थन दे रहे हैं। लोगों के बीच रह रहे नेताओं को यह स्पष्ट है कि चुनाव में नरेंद्र मोदी ही लोगों की एक मात्र पसंद है। इसलिए कांग्रेस के नेता चुनाव से दूर रहने में ही अपनी भलाई समझ रहे हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों के साथ जो भी वादा किया था उसे पूरा करके दिखाया है। देश की राजनैतिक संस्कृति बदली है। उन्होंने पॉलिटिक्स को ‘परफॉर्मेंस बेस्ड’ बनाया है। विपक्षी दलों की राजनीति हमेशा विकास कार्यों को अटकाने, भटकाने और लटकाने की रही है लेकिन नरेन्द्र मोदी ने विकास कार्यों को तय समय में पूरा करके देशवासियों को सौंपने की जो परंपरा शुरू की उसके कारण आज उन्हें भारत समेत पूरे विश्व में  जन समर्थन मिल रहा है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने यह हर भारतीय ही नहीं बल्कि विश्व समुदाय भी चाह  रहा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.