IPL 2024 Auction: इतिहास में पहली बार किसी खिलाड़ी की लगी इतनी महंगी बोली, क्रिकेटर ने तोड़ा रिकॉर्ड

दुबई (एकता): IPL के आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी दुबई के कोका कोला एरेना में जारी है। हर साल आईपीएल की नीलामी में कुछ युवा खिलाड़ियों की किस्मत खुलती है और वह अमीर बनते हैं। इस साल भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि आईपीएल नीलामी इतिहास में पहली बार कोई खिलाड़ी 20.50 करोड़ में खरीदा गया। ये खुशकिस्मत खिलाड़ी है ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस। जिसको सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपए में खरीदा। वहीं दूसरी ओर 333 खिलाड़ी नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए हैं।


इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने पेट कमिंस

इस नीलामी में खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात हो रही है। जिसके चलते वह काफी खुश नजर आ रहे हैं। ऐसा पहली बार हुआ कि भारत के बाहर आईपीएल नीलामी हो रही है। फिलहाल अभी तक के आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी पेट कमिंस बने हैं। इसके अलावा वेस्टइंडीज के टी-20 कप्तान रोवमन पॉवेल 7.40 करोड़ रुपए में बिके, उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड को 6.80 करोड़ रुपए में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा। जेराल्ड कूट्जी 5 करोड़ रुपए मुंबई इंडियंस में शामिल हुए।


पैट कमिंस ने तोड़ा सैम करन का रिकॉर्ड

बताया जा रहा है कि पैट कमिंस ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ी सैम करन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कर्रन एक बाएं हाथ से बल्लेबाजी और बाएं हाथ से ही मध्यम-तेज गति से गेंदबाजी करते हैं। आईपीएल नीलामी में पहली बार किसी खिलाड़ी के लिए 20 करोड़ रुपए की बोली लगी है। सनराइजर्स ने 20 करोड़ की बोली को पार कर सबको हैरान कर दिया। नीलामी में सबसे ज्यादा कीमत पाने के मामले में कमिंस ने इंग्लैंड के सैम करन का रिकॉर्ड तोड़ा। गौरतलब है कि करन को पिछले साल पंजाब ने 18.50 करोड़ रुपए में खरीदा था। अब कमिंस सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

दूध कारोबार बंद रखने के आह्वान के बीच फरीदाबाद में सप्लाई सामान्य

फरीदाबाद-:हरियाणा में दूध की खरीद-बिक्री और सप्लाई बंद रखने के आह्वान के बीच फरीदाबाद से राहत की खबर है। सिरसा में हुई महापंचायत के बाद 1 से 3 अक्टूबर तक दूध का कारोबार बंद रखने की अपील की गई है। इसके चलते प्रदेश के कई इलाकों में दूध की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका है।...

एनएच पर स्टंट और रील्स का जुनून पड़ा भारी, 35 हजार का चालान और दो वाहन जब्त

पलवल-:राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्टंटबाजी और हुड़दंग कर सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाना युवकों को भारी पड़ गया। पलवल जिला पुलिस ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 35 हजार रुपये का चालान किया है। साथ ही स्टंटबाजी में इस्तेमाल की गई स्कार्पियो और बलेनो कार को जब्त...

BSNL के 26 साल: कांगड़ा-चंबा की 300 पंचायतें फाइबर नेटवर्क से जुड़ीं, मणिमहेश यात्रा में धनछो तक पहुंचा नेटवर्क

राहुल चावला,धर्मशाला-:भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर धर्मशाला में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान कांगड़ा एवं चंबा जिले के वरिष्ठ महाप्रबंधक डॉ. विपिन कुमार मौर्या ने BSNL की ओर से दोनों जिलों में दूरसंचार और डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार को लेकर किए जा रहे कार्यों और...

86 की उम्र में भी शांडिल के सियासी सफर पर सस्पेंस, चुनावी मैदान में उतरने का फैसला आलाकमान पर

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. धनीराम शांडिल 86 वर्ष की उम्र में भी सक्रिय राजनीति में बने रहने के संकेत दे रहे हैं।अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के अवसर पर शिमला में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे शांडिल ने वृद्धजनों को शुभकामनाएं दीं और अपनी ऊर्जा को लेकर भी...

राष्ट्रपति दौरे को लेकर नैना देवी मंदिर में बदली व्यवस्था, सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक दर्शन बंद

बिलासपुर,सुभाष-:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित बिलासपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा,यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।राष्ट्रपति छह अक्टूबर को श्री नैना देवी जी मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगी।उनके दौरे को देखते हुए मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगाई गई है।उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.