बांग्लादेश (एकता): बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर क्रिकेटर और कप्तान शाकिब अल-हसन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल किक्रेट में धमाल मचाने के बाद अब वह राजनीति में एक नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक जनवरी 2024 में होने वाले संसदीय चुनाव में वह अपने गृह जिले की सीट से चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 में टीम और खुद के खराब प्रदर्शन के बाद वह काफी चर्चा में रहे थे। बताया जा रहा है कि पार्टी ने उनके ‘मागुरा-1’ संसदीय सीट से चुनाव लड़ना तय कर दिया है। वह अब तैयारी में जुट चुके हैं।

बांग्लादेश में ही खेली जाएी टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज
खास बात यह है कि बांग्लादेश में ही यह सब सीरीज खेली जाएंगी। हालांकि 28 नवंबर से 10 दिसंबर के बीच न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज होगी। इसके बाद बांग्ला टीम सीधे न्यूजीलैंड रवाना होगी। यह दौरा 31 दिसंबर को समाप्त होगा। आशंका जताई जा रही है कि शाकिब का इन मुकाबलों में हिस्सा ले पाना मुश्किल लग रहा है। क्योंकि वह चुनावों की तैयारी में जुटे हुए हैं। गौरतलब है कि श्रीलंका के खिलाफ 6 नवंबर को हुए वर्ल्ड कप मैच के दौरान Cricketer की उंगली टू+ट गई थी। अभी वह इंजरी से बाहर नहीं आ पाए हैँ। ऐसे में उनका मैच खेलना मुश्किल लग रहा है। हालांकि इस पर अभी कोई जानकारी सामने नहीं है।

क्या चुनाव जीतने के बाद क्रिकेट छोड़ देंगे शाकिब?
बताया जा रहा है कि बांग्लादेश में मशरफे मुर्तजा एक्टिव क्रिकेटर के तौर पर चुनाव लड़े थे। लेकिन उन्होंने क्रिकेट नहीं छोड़ा। अब देखना होगा कि शाकिब अल-हसन अब राजनीति में आने के बाद क्रिकेट खेलना छोड़ते है या नहीं।
जानिए कौन हैं शाकिब अल-हसन
बता दें कि शाकिब अल-हसन एक ऑलराउंडर खिलाड़ी है, जो बाएं हाथ से बल्लेबाज़ी और गेंदबाजी करते हैं। साथ ही ये बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान है। इंडियन प्रीमियर लीग में पहले ये कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते थे जबकि 2018 इंडियन प्रीमियर लीग में इन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने नीलामी में खरीद लिया था।
