दिल्ली (एकता): उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश के चलते दिल्ली में बारिश की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि राजधानी में जहां एक तरफ प्रदूषण का स्तर खराब बना हुआ है वहीं अब थोड़ा सा बदलाव देखा जा रहा है। इतना ही नहीं लोगों को ठंड का एहसास भी होने लगा है। जानकारी के मुताबिक मौसम सर्द होने के कारण प्रदूषण के कण वातावरण में फैल नहीं पाए। सोमवार को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इससे प्रदूषण में गिरावट दर्ज हो सकती है। दिल्ली में मुख्य सतही हवा 08-04 किमी प्रति घंटे की गति से चल रही हैं। धुंध का असर भी दिख रहा है।
प्रदूषण से अभी राहत नहीं
लोगों को फिलहाल प्रदूषण से अभी राहत नहीं मिली है। सुबह के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। प्रदूषण स्तर में सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है। दिल्ली में 6 दिनों तक प्रदूषण का स्तर बेहद खराब श्रेणी में रह सकता है।
दिल्ली के कई इलाकों में गंभीर हुआ प्रदूषण का स्तर
बताया जा रहा है कि मौसमी बदलाव के बाद दिल्ली की हवा फिर से गंभीर हो गई है। रविवार को राजधानी सबसे ज्यादा प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 400 के करीब दर्ज किया गया। वहीं दूसरी तरफ हिमाचल में ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि जम्मू-कश्मीर में जल्द ही तापमान में और गिरावट आ सकती है। छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हल्की बारिश के आसार।
