क्रिकेट के सफर के बाद अब कहां ‘बैटिंग’ करेंगे Sourav Ganguly, जानें क्या है उनका प्लान

दिल्ली (एकता): क्रिकेट की दुनिया में मशहूर भारत में कई ऐसे क्रिकेटर हैं, जो अपनी Particular  खेल प्रतिभा और उपलब्धियों के कारण आज भी याद आते हैं। ऐसे ही खिलाड़ियों में से एक हैं Sourav Ganguly। जिन्हें दादा के नाम से जाना जाता था। वह भारतीय क्रिकेट टीम के सफलतम कप्तानों में एक माने जाते हैं। सौरव गांगुली बाएं हाथ के एक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने कई रिकॉर्ड भी बनाए। खास बात यह हैै कि वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के प्रेसिडेंट भी रह चुके हैं। हाल ही में क्रिकेटर अब बिजनेस फील्ड में छाने की तैयारी में हैं। क्रिकेट के बाद वह अब नई पारी शुरू करने जा रहे हैं।

मीडिया सूत्रों के अनुसार यह नई पारी की शुरुआत क्रिकेट में नहीं बल्कि बिजनेस के मैदान में होगी। जिसका मुकाबला टाटा और मित्तल से होगा। जानकारी के मुताबिक गांगुली ने स्पेन के मैड्रिड में बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट के दौरान इसी सप्ताह अपनी नई पारी का ऐलान किया। दरअसल वह इन दिनों दुबई में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ निवेश आकर्षित करने के लिए अभी 12 दिनों की विदेश यात्रा पर गए हुए हैं। खास बात यह है कि वह पश्चिमी मेदिनीपुर जिले के सालबोनी में एक स्टील फैक्ट्री लगाने वाले हैं। जिसके जरिए वह बिजनेस की पिच पर ‘बैटिंग’ करेंगे। साथ ही स्टील इंडस्ट्री के दिग्गजों टाटा और मित्तल का मुकाबला करने वाले हैं।

अब देखना होगा कि वह क्रिकेट की तरह इस नई पारी में भी अपनी जगह बनाएंगे। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में यह तीसरा स्टील प्लांट होगा। यह प्लांट साल 2007 में शुरू किया गया था। अगले 6-7 महीने में यह काम शुरू होगा। जो कि जल्द ही तैयार होगा। सौरव गांगुली एक बिजनेस फैमिली में अपने पैर जमा रहे हैं। इतना ही नहीं उनके दादा ने फैमिली बिजनेस की शुरुआत 50-55 साल पहले पश्चिम बंगाल में की थी। वह अपने जमाने में बड़े स्टार रहे हैं। सौरव गांगुली की नेट वर्थ अभी करीब 85 मिलियन डॉलर है, जो इंडियन करेंसी में करीब 700 करोड़ रुपए है।

गौरतलब है कि सौरव गांगुली वनडे विश्व कप के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने 183 रनों की पारी विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ 1999 में टॉन्टन के मैदान पर खेली थी। वह चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भी बल्लेबाज हैं। उन्होंने 3 शतक इस आईसीसी टूर्नामेंट के इतिहास में जड़े हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

RDG बंद होने को लेकर बीजेपी पर बरसे CM सुक्खू

सोलन,संजू -:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोलन जिले के क्यारीघाट में प्रदेशवासियों को ‘हिम-बस प्लस स्मार्ट ट्रैवल कार्ड’ और नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने प्रदेश को हरित और आत्मनिर्भर बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।साथ ही भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार के व्यवस्था...

त्रियुंड ट्रैक पर बढ़ेंगी सुविधाएं, सुरक्षा होगी और मजबूत, ₹30 लाख से होंगे विकास कार्य

धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन एवं ट्रैकिंग स्थल त्रियुंड ट्रैक पर आने वाले पर्यटकों और ट्रेकर्स को जल्द बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वन विभाग ने ट्रैक पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आवश्यक बुनियादी सुविधाएं विकसित करने की योजना तैयार की है।इसके तहत लगभग ₹30 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्य किए...

सांसद सुरेश कश्यप ने उठाया एससी छात्रवृत्ति योजनाओं का मुद्दा, केंद्र सरकार ने साझा किए लाभार्थियों के आंकड़े

सोलन-:शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने लोकसभा में अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए संचालित पोस्ट मैट्रिक और प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं की प्रगति को लेकर प्रश्न उठाया। उन्होंने केंद्र सरकार से देश,हिमाचल प्रदेश तथा शिमला संसदीय क्षेत्र में इन योजनाओं के तहत प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत छात्रवृत्तियों,लाभार्थियों की संख्या और निधि आवंटन...

गुड़िया केस के गवाह कांस्टेबल के निलंबन पर बवाल, परिवार बोला– सच बोलने की मिल रही सजा

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित कोटखाई गुड़िया दुष्कर्म एवं हत्या मामले से जुड़े कथित आरोपी सूरज की कस्टोडियल डेथ केस में अहम गवाह रहे कांस्टेबल दिनेश शर्मा के निलंबन को लेकर विवाद गहरा गया है।निलंबन के बाद उनके परिवार ने हिमाचल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दिनेश शर्मा को लंबे...

धर्मशाला में धमकी भरे ईमेल से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, जांच तेज

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला में कई सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गई हैं। केंद्रीय विद्यालय योल, राजकीय बॉयज स्कूल,नगर निगम कार्यालय और एसडीएम कार्यालय को भेजे गए धमकी भरे ईमेल के बाद प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करते हुए सभी...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.