/ Jul 10, 2026

तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने पर सीएम आवास पर हुआ संत आर्शीवाद समारोह का आयोजन

हरियाणा, 23 अक्टूबर ( TSN)- मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर बुधवार को भव्य तरीके से संत आर्शीवाद समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेशभर से महान संतों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन से पहले पूज्य संतों द्वारा हवन यज्ञ किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी आहुति दी। इस मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैं बड़ा सौभाग्यशाली हूं जो आज मुझे सभी संतों का आशीर्वाद मिला है।उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश और प्रदेश ने एक नई करवट ली है। देश की समस्याओं का समाधान हुआ, जिनसे हम पहले जूझते थे। इससे पूर्व समारोह में सर्वप्रथम मुख्यमंत्री ने मंच पर आसीन सभी संतों को रुद्राक्ष की माला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सुमन सैनी और सभी मंत्रियों ने भी समारोह में आए अन्य सभी पूज्य संतों को सम्मानित किया।
मनोहर लाल खट्टर  ने हरियाणा प्रदेश के लिए गजब की व्यवस्थाएँ खड़ी 
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमने कुछ निर्णय भी लिए, जिनका हरियाणा प्रदेश की जनता को सीधा लाभ मिला है।  मनोहर लाल ने संकल्प लेकर एक व्यवस्था को खड़ा किया और उसका ही परिणाम है कि सरकार के शपथ ग्रहण से पहले हरियाणा प्रदेश के गरीब परिवारों के 25,000 बच्चों को बिना पर्ची खर्ची के सरकारी नौकरी मिली। हरियाणा प्रदेश के लोगों के बीच में एक बड़ा संदेश गया कि ये सरकार राजनीति के लिए काम नहीं करती है, बल्कि प्रदेश के हित के लिए काम करती है। हमने जो कहा था उसको पूरा किया। प्रदेश के लोगों ने इस बात को स्वीकर किया कि भारतीय जनता पार्टी वोट के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था के लिए काम करती है और हमने ये सिद्ध करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि  मनोहर लाल खट्टर  ने हरियाणा प्रदेश के लिए गजब की व्यवस्थाएँ खड़ी की, जो मुझे विरासत में मिली और संतों के आशीर्वाद से इस विरासत को और गति से आगे बढ़ाने का काम करूँगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पलवल में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसानों के खिले चेहरे, जलभराव से जनजीवन भी प्रभावित

पलवल-:पलवल में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है।तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहावना हो गया है।सबसे ज्यादा खुशी किसानों के चेहरों पर देखने को मिल रही है,क्योंकि इस बारिश को खरीफ फसलों की बुवाई और फसल की बढ़वार के लिए बेहद...

ईएसआईसी की नई रेफरल नीति पर कांग्रेस का विरोध तेज, कर्मचारियों के इलाज के अधिकारों से समझौता नहीं: निर्मल सिंह

अंबाला-:कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा सुपर स्पेशियलिटी उपचार के लिए लागू की गई नई रेफरल व्यवस्था को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विरोध बढ़ता जा रहा है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता,अंबाला शहर के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री निर्मल सिंह ने नई व्यवस्था को कर्मचारियों के हितों के खिलाफ बताते...

अवैध खनन पर सरकार का कड़ा रुख, सितंबर तक खनन पर रोक; बल्क ड्रग पार्क की प्रगति और राम मंदिर मुद्दे पर बोले उद्योग मंत्री

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अवैध खनन, बल्क ड्रग पार्क परियोजना और राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावे की चोरी के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अवैध खनन के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है और फिलहाल सितंबर माह तक प्रदेश में खनन गतिविधियों पर पूर्ण...

वायनाड़ लैंड़स्लाइड़: तीन दिन बाद राहुल का शव बरामद, कल शव रिवालसर पहुंचने की संभावना

मंडी,धर्मवीर-:केरल के वायनाड जिले में निर्माणाधीन ट्विन-टनल परियोजना में हुए भीषण भूस्खलन में जान गंवाने वाले मंडी जिले के रिवालसर निवासी साइट इंजीनियर राहुल शर्मा का गुरुवार को पोस्टमार्टम कर दिया गया।आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना किया जाएगा। शुक्रवार तक डेड बॉडी...

राम मंदिर चंदा मामले पर भाजपा को घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग, प्रदेश भाजपा बंटी हुई और मुद्दाविहीन

शिमला,संजू -:मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने राम मंदिर चंदा मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर हुए कथित चंदा घोटाले से देशभर के हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। नरेश चौहान ने कहा कि प्रभु...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.