छोटा शिमला आयुर्वेदिक अस्पताल की RKS की बैठक.. वैलनेस पंचकर्म शुरू करने का लिया फैसला

शिमला, संजु चौधरी (TSN)- प्रदेश के आयुर्वेदिक अस्पताल में जल्दी वैलनेस पंचकर्म की सुविधा आयुष विभाग शुरू करने जा रहा है। पहले चरण में आयुर्वेदिक जिला अस्पताल शिमला और आयुर्वेदिक कॉल कॉलेज पपरोला में यह सुविधा शुरू की जाएगी। बुधवार को छोटा शिमला आयुर्वेदिक जिला अस्पताल की आरकेएस की बैठक का आयोजन किया गया। जहां पर आयुष मंत्री यादवेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे इस दौरान जहां अस्पताल में आ रही समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा गया. वहीं आगामी समय में वैलनेस पंचकर्म शुरू करने का भी फैसला लिया गया।
आयुष मंत्री यादविंदर गौमा ने  कहा कि 2 साल बाद आयुर्वेदिक अस्पताल छोटा शिमला की आरकेएस की बैठक आयोजित की गई है।अस्पताल प्रबंधन की ओर से काफी मांगे रखी गई है  और बजट डेवलपमेंट कार्यों पर भी खर्च करने की अनुमति दी गई है कुछ यहां पर समस्याएं हैं उनका भी जल्द निदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  का ध्य्य है की प्रदेश की जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले इसको लेकर विभाग प्रयास कर रहा है।आयुर्वेदिक विभाग भी  सुविधाएं दे रहा हैं ।
हिमाचल में भी वेलनेस पंचक्रम शुरू करने के लिए गाइडलाइन  तैयार
आयुष मंत्री यादविंदर गौमा ने  कहा कि  वैलनेस पंचकर्म बाहरी राज्य में  हो रहा है  और हिमाचल के लोग भी वही जाते है। उसी तर्ज पर हिमाचल में भी वेलनेस पंचक्रम शुरू करने के लिए  गाइडलाइन तैयार की जाए ओर  रेट फिक्स किए जाएं इसके निर्देश विभाग को दिए है । पहले चरण में छोटा शिमला  अस्पताल और पपरोला कॉलेज में वेलनेस पंचक्रम शुरू की जाएगी इसके अलावा मनाली मैकलोडगंज और शिमला एचपी टीडीसी के होटल में यह सुविधा दी जाएगी। उसके बाद जिला अस्पतालों में वैलनेस पंचकर्म शुरू किया जाएगा।उन्होंने कहा कि  आयुष विभाग द्वारा पूरे राज्य में अश्वगंधा कम्पैन शुरू किया गया और  पूरे प्रदेश में 80 हजार के करीब मेडिसिन प्लांट वितरित किए हैं ।साथ ही साथ परोला और शिमला में क्वाथ थेरेपी इंडोर आउटडोर मरीजों के लिए शुरू कर दी  हैं जिला अस्पतालों में भी शुरुआत की जाएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला में प्याज के दामों में उछाल, बारिश से आवक प्रभावित

अंबाला–:चीनी के बाद अब प्याज के बढ़ते दामों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।अंबाला में पिछले कुछ दिनों में प्याज के दामों में करीब 20 रुपये प्रति किलो तक का इजाफा हुआ है।मंडी आढ़तियों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के चलते पीछे से प्याज की आवक प्रभावित हुई...

सुक्खू का भाजपा पर हमला, बोले- व्हाइट पेपर कमेटी सामने लाएगी भ्रष्टाचार के तथ्य

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष बिना मुद्दे के राजनीति कर रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकाल के दौरान कथित भ्रष्टाचार की जांच के लिए सरकार ने व्हाइट पेपर कमेटी का गठन किया है। कमेटी अपनी जांच पूरी करने के बाद सामने आए...

विधानसभा के बाहर आमने-सामने सत्ता पक्ष और विपक्ष, नारों और आरोपों से गरमाया माहौल

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने नजर आए।विधानसभा परिसर के बाहर दोनों पक्षों ने अलग-अलग प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाथों में तख्तियां लेकर नेताओं ने सरकार और विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए,जिससे माहौल पूरी...

रोजगार के मुद्दे पर सदन में हंगामा, CM के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया प्रदर्शन

शिमला,संजू– हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल के दौरान बेरोजगारी और आउटसोर्स भर्तियों को लेकर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। विपक्ष ने युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे पर सरकार को घेरा। मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट भाजपा विधायक सदन से बाहर निकल...

अंबाला में हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला की पड़ाव थाना पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।पुलिस ने मामले में एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य पहले महिला की मदद से लोगों को कमरे में बुलाते थे और इसके बाद...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.