Shimla,Sanju -अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से देश को नुकसान हो रहा है और विदेश नीति विफल हो गई है।
हिमाचल प्रदेश की त्रासदी में केंद्र सरकार की भूमिका पर उठाए सवाल
केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने कहा कि 11 वर्षों के शासन के दौरान भारत की विदेश नीति विफल हो गई है.राठौर ने महंगाई, जीएसटी, बेरोजगारी और हिमाचल प्रदेश की त्रासदी में केंद्र सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए। प्रवक्ता ने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लिए आयात शुल्क 50% से 100% करने का वादा किया गया था, लेकिन अब इसे 50% से 30% कर दिया गया है।उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की आर्थिक नीतियों से अस्थिरता का वातावरण बन रहा है, जिससे हिमाचल प्रदेश के किसानों को परेशानी हो सकती है।
कुलदीप राठौर ने पाकिस्तान के साथ सीमा विवाद और आतंकवादी घटनाओं पर केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना भी की।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पाकिस्तान के नेतृत्व को मजबूत बता रही है, जबकि हमारे देश की विदेश नीति विफल हो गई है।युद्ध विराम की घोषणा अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा की गई,जो हमारे प्रधानमंत्री की तरफ से होनी चाहिए थी।
