एम्स बिलासपुर केंद्र सरकार कि सबसे बड़ी सौगात…एक आभार शब्द तक नहीं बोले कांग्रेस नेता-जयराम ठाकुर

शिमला: चन्द्रिका ( TSN)-स्वास्थ्य सुविधा की दृष्टि से बिलासपुर में बना एम्स एक ऐतिहासिक सौगात है, जो राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहाड़ी प्रदेश को सबसे बड़ी सौगात है। ये बात नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कही. उन्होंने कहा कि  एक रिकार्ड समय में बनकर एम्स आज हिमाचल के करीब 75 लाख आबादी के लिए सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाओं की दृष्टि से वरदान साबित हुआ है। अब लोगों को पीजीआई और दिल्ली एम्स नहीं भागना पड़ता।
जयराम ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी ने जिस प्रकार स्वास्थ्य मंत्री रहते अपने कार्यकाल में इसके लिए रात दिन चिंता की ये उसी का परिणाम है कि आज उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं राज्य के केंद्र में मिल रही है। मानवता की सेवा में उनका ये योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
सीएम सुखविंदर सुक्खू को नेता प्रतिपक्ष ने घेरा.. बोले झूठ बोलने में बनाया रिकार्ड 
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश कांग्रेस सरकार को भी घेरा. उन्होंने कहा कि  विधानसभा में एक भी कांग्रेस नेता ने केंद्र से मिल रही वित्तीय मदद को लेकर आभार का एक शब्द तक नहीं बोला। आपदा में सेना के जवान और हेलीकॉप्टर अपनी जान जोखिम में डालकर पूरे दो माह तक रेस्क्यू और राहत सामग्री राज्य के दुर्गम इलाकों में पहुंचाते रहे।कांगड़ा के मंड क्षेत्र में ब्यास में भयंकर बाढ़ का बरसाती पानी फैलने से फंसे सैंकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों में निकालना हो या कुल्लू, मनाली और मंडी से सेंकड़ों लोगों को सुरक्षित निकालने का काम आर्मी ने किया लेकिन मुख्यमंत्री कई बार बयान देने के बाद सदन में भी फिर इतना बड़ा झूठ बोले  कि। जहां आर्मी ने भी हाथ खड़े किए वहां हमारे मंत्रियों ने पहुंचकर पर्यटकों को बचाया। ऐसा करके मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू सेना का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि झूठ बोलने में तो मुख्यमंत्री अब नया रिकार्ड बनाते जा रहे हैं। सरकार बनने से पहले कहा था पहली कैबिनेट मीटिंग में एक लाख सरकारी नौकरी निकालेंगे लेकिन अब सदन में मुकर रहे हैं। जब हमने इनका घोषणा पत्र और गारंटी पत्र दिखाया तो जवाब देते नहीं बन रहा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में इस बार कम बरसेगा मानसून: सामान्य से 10% कम बारिश का अनुमान, 18-19 जून को आंधी-बिजली का ‘येलो अलर्ट’

​शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में इन दिनों जहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है वहीं इस वर्ष मानसून का रुख कुछ धीमा रह सकता है,जिससे आम जनता को सामान्य से कम बारिश का सामना करना पड़ सकता है वहीं किसान बागवानों की चिंताएं बढ़ सकती है।मौसम विज्ञान केंद्र के...

केंद्र के नए डीजल नियंत्रण आदेश से हिमाचल के बागवान परेशान! कुलदीप राठौर ने उठाया मुद्दा

शिमला,संजू -:केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा जमाखोरी,कालाबाजारी और ईंधन के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए जारी किए गए नए नियंत्रण आदेश का असर अब हिमाचल प्रदेश के बागवानी क्षेत्र में भी दिखाई देने लगा है।राज्य के कई क्षेत्रों में किसानों और बागवानों को पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता...

मोदी सरकार के 12 साल: AI शिक्षा, डिजिटल इंडिया और विकसित भारत पर सांसद रेखा शर्मा का जोर

अम्बाला-:राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास,सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बच्चों को शुरुआती कक्षाओं से ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की शिक्षा देने की दिशा में काम कर रही है। साथ...

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

मंडी,धर्मवीर-:भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की बात को दोहराते हुए प्रदेश सरकार पर जुबानी हमला बोला है।मंडी में पत्रकारों से बातचीत में दुष्यंत कुमार ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार केंद्र से मिल रही मदद का कोई हिसाब-किताब नहीं दे रही है।उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा...

मनीषा मित्तल हत्याकांड पर शिक्षा मंत्री सख्त, बोले मामले में होगी सख्त कार्रवाई

शिमला,संजू -:शिमला के भट्टाकुफर स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की हत्या के बाद पूरे प्रदेश में आक्रोश का माहौल है।इस दर्दनाक घटना ने न केवल शिक्षा जगत बल्कि आम लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है।न्याय की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.