अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 242 लोग थे सवार

अहमदाबाद }  गुजरात के अहमदाबाद शहर से गुरुवार को एक बड़ी विमान दुर्घटना की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान, जो लंदन के लिए रवाना हुआ था, टेक-ऑफ के कुछ ही मिनटों बाद मेघानीनगर क्षेत्र के पास क्रैश हो गया।

विमान में कुल 242 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। अहमदाबाद पुलिस कंट्रोल रूम ने हादसे की पुष्टि की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, क्रैश साइट से घना काला धुआं उठता देखा गया, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

तेज़ रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हादसे की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। घटनास्थल अहमदाबाद एयरपोर्ट से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर है। फिलहाल मौके पर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमें, बीएसएफ और एनडीआरएफ की यूनिट्स राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

हादसे के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर दुर्घटनास्थल के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें मलबे से उठता धुआं साफ देखा जा सकता है। विमान 11 साल पुराना बोइंग 787 ड्रीमलाइनर बताया जा रहा है। वर्तमान में दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) और अन्य एजेंसियां जांच कर रही हैं।

Gursharan Singh

horizonbeg@gmail.com https://www.thesummernews.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सी टी यूनिवर्सिटी ने वन महोत्सव 2026 मनाया, वृक्षारोपण अभियान से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

लुधियाना।सी टी यूनिवर्सिटी ने वन महोत्सव 2026 के अवसर पर भव्य वृक्षारोपण अभियान आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। माननीय प्रबंधन के दूरदर्शी नेतृत्व में फैकल्टी सदस्यों, कर्मचारियों एवं विश्वविद्यालय अधिकारियों ने परिसर में पौधारोपण किया और स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ भविष्य के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।...

अंबाला पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया भव्य स्वागत

अम्बाला-:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा रविवार को दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस के जरिए अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके स्वागत के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी पहले से ही रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। सुबह करीब 10:20 बजे जैसे ही शताब्दी एक्सप्रेस...

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली पर भाजपा ने उठाए सवाल, उच्च स्तरीय जांच की मांग

शिमला,संजू-:भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर राज्य सरकार से उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।उनका कहना है कि बोर्ड में प्रशासनिक निर्णयों, नियुक्तियों,उद्योगों को जारी किए जाने वाले कंसेंट (अनुमतियों) तथा अपीलीय व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने...

चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर पंगोला नाले में फ्लैश फ्लड, 55 पंचायतों का संपर्क प्रभावित, प्रशासन अलर्ट

चम्बा/मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय होते ही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है।चंबा जिले के चुराह उपमंडल में चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर स्थित पंगोला नाले में अचानक आए फ्लैश फ्लड के कारण सड़क पूरी तरह बंद हो गई।मार्ग बंद होने से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई...

हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा बारिश का दौर , कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

शिमला संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है।अगले कई दिनों तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि मानसून की दस्तक के बाद से प्रदेश के विभिन्न जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है और लगभग...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.