/ Oct 17, 2026

शिमला विंटर कार्निवाल के सभी कार्यक्रम स्थगित…अब 1 जनवरी तक नहीं होगा कोई जश्न

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)-भारत देश ने अपने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को खो दिया है. गुरुवार देर शाम उनका दिल्ली के एम्स में निधन हो गया. पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के बाद देशभर में सात दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है. इस बीच नगर निगम शिमला की ओर से भी शिमला विंटर कार्निवाल के सभी कार्यक्रम 1 जनवरी तक स्थगित कर दिए गए हैं.
शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि इस दौरान न तो किसी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा और न ही शहर में कोई जश्न मनाया जाएगा. शिमला विंटर कार्निवाल की शुरुआत 24 दिसंबर से हुई थी और यह दो जनवरी तक चलना है. इस बीच पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन ने सभी को शोक में डुबो दिया है. शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि डॉ. सिंह का जाना न केवल भारत देश बल्कि पूरे विश्व के लिए एक अपूर्णीय क्षति है. उनके नेतृत्व में भारत ने आर्थिक सुधारों का एक नया अध्याय लिखा था. कांग्रेस परिवार के लिए भी यह बहुत बड़ी क्षति है. आज भारतीय राजनीति में एक युग का अंत हो गया है. उनकी दूरदर्शिता, सरलता और नीतिगत कुशलता ने भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी और वैश्विक स्तर पर भारत का मान बढ़ाया.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लुहणु मैदान में 18 अक्टूबर से सजेगा रणजी ट्रॉफी का रोमांच, हिमाचल-मुंबई के बीच भिड़ंत

बिलासपुर,सुभाष-:गोबिंद सागर झील के किनारे स्थित लुहणु क्रिकेट मैदान में 18 से 21 अक्टूबर तक रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे।इस चार दिवसीय मुकाबले में हिमाचल प्रदेश और मुंबई की टीमें आमने-सामने होंगी।लंबे समय बाद बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है,जिससे जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह...

मनोकामना पूरी होने पर दिल्ली के कारोबारी ने मां नैना देवी को भेंट किया सोने का आभूषण सेट

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ रही है।देशभर से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा व सामर्थ्य के अनुसार मां के चरणों में चढ़ावा अर्पित कर रहे हैं।इसी कड़ी में दिल्ली के कारोबारी प्रवेश गर्ग ने...

गारंटियां अधूरी,योजनाएं बंद—जनता के सवालों से बचने के लिए नए जिलों का मुद्दा उठा रही सरकार: जयराम ठाकुर

चंबा-:पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शनिवार को चंबा प्रवास के दौरान प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपनी सरकार की नाकामियों से जनता का ध्यान हटाने के लिए नए जिलों के गठन का मुद्दा उठा रहे हैं।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि राजनीतिक हितों...

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत,अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में निभा रहीं संकल्प

चिंतपूर्णी,विकास-:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है।पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।उनकी यह कठिन यात्रा आस्था,संकल्प...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.