/ Aug 30, 2026

देश के विकास में डॉक्टर मनमोहन सिंह का बहुत बड़ा योगदान : जयराम ठाकुर

शिमला, 27 दिसंबर (TSN)-पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता  प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुःख  जताते हुए उनके निधन को एक अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह  के निधन पर संपूर्ण देश शोकाकुल है। एक छोटे से गांव से निकलकर डॉक्टर मनमोहन सिंह ने  दुनिया के प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ाई की और सेवाएं दी।  एक अर्थशास्त्री के रूप में उन्हें भारत के वर्तमान आर्थिक उदारीकरण अग्रदूत के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी देश का नेतृत्व किया और विभिन्न चुनौतियों से बाहर निकाला।
छोटे से गांव से निकल कर विदेश में पढ़ाई और देश में  महत्वपूर्ण पद पर दी सेवाएं
मनमोहन सिंह ने 1991 में आर्थिक सुधारों की शुरुआत की थी, जिससे भारत की अर्थव्यवस्था को वैश्विक स्तर पर एक नई दिशा मिली। उनके प्रधानमंत्रित्व में आर्थिक वृद्धि दर में सुधार हुआ और भारत ने एक तेजी से विकासशील अर्थव्यवस्था के रूप में पहचान बनाई।सहजता और सरलता वाले डॉ. मनमोहन सिंह  का एक अर्थशास्त्री के रूप में भी देश लिए बहुत बड़ा योगदान रहा है। पार्टी तक सीमित न रहकर बतौर प्रधानमंत्री उन्होंने देश के सभी वर्गों के उत्थान के लिए ईमानदारी से प्रयास किये, इसके लिए उन्हें सदैव स्मरण किया जाएगा। उनकी नेतृत्व क्षमता और उनके द्वारा स्थापित राजनीतिक परंपरा लंबे समय तक देश को प्रेरित करती रहेगी।
डॉ. मनमोहन सिंह की नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शिता ने भारतीय राजनीति और समाज पर गहरा प्रभाव डाला है, और उनकी उपलब्धियाँ हमेशा याद रखी जाएँगी। उनके निधन पर हम सभी गहरी शोक संवेदनाएँ व्यक्त करते हैं।ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व शोकसंतप्त परिवार एवं उनके प्रशंसकों को संबल प्रदान करें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.