Manish Malhotra की शानदार Diwali Party में इन तमाम बॉलीवुड Celebrities ने लगाए चार चांद, सलमान-ऐश्वर्या पर टिकी निगाहें

मुंबई (एकता): दिवाली के त्योहार को लेकर हर तरफ चहल-पहल काफी बढ़ गई है। ऐसे में बॉलीवुड भला कैसे पीछे रहे? हाल ही में मशहूर सेलिब्रिटी Designer Manish Malhotra ने मुंबई में बॉलीवुड सितारों को शानदार Diwali Party दी। जिसमें फिल्म जगत की तमाम हस्तियों ने चार चांद लगाए।

इसी बीच सबकी निगाहें पार्टी में सलमान-ऐश्वर्या पर ही टिकी रही। ऐश्वर्या रेड और गोल्डन कलर के आउटफिट में काफी खूबसूरत नजर आईं। पहली बार वह पार्टी में अपनी बेटी के बिना पहुंची। हालांकि वह हर कहीं उनके साथ ही नजर आती।

रेखा, सोनम कपूर, तमन्ना भाटिया, कृति सेनन, सुहाना खान समेत तमाम सितारों ने अपने हुस्न का जलवा दिखाया। खास बात यह है कि डिजाइनर मनीष मल्होत्रा खुद ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आए। उनका लुक हर किसी को पसंद आ रहा था। मनीष मल्होत्रा के दिवाली बैश में अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर और अंशुला कपूर भी नजर आए।

अंशुला और जान्हवी ने साथ में जमकर पोज दिए। नोरा फतेही शाइनिंग ग्रे कलर की ड्रेस में पहुंचीं। अभिनेत्री सोनम कपूर गोल्डन कलर की स्टाइलिश साड़ी में पहुंची। अभिनेत्री शमिता शेट्टी ब्लैक कलर की साड़ी पहने नजर आईं।

सिल्वर, पिंक और पर्पल कलर की शिमरी साड़ी में तमन्ना बला की खूबसूरत लगीं। अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने भी इस रॉयल पार्टी में शिरकत की।

उनके अलावा पूजा हेगड़े और फातिमा सना शेख भी लाल साड़ी पहने नजर आईं। वहीं दूसरी ओर पूजा अपनी क्यूटनेस से सभी के दिलों पर राज कर रही थी। जान्हवी गोल्डन कलर के लहंगे में दिखीं तो अंशुला ने लाइट गोल्डन कलर की साड़ी पहनकर पार्टी में शिरकत की। इसके साथ ही एकता कपूर, इब्राहिम अली खान भी पार्टी में शामिल हुए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू के अधिकारियों की कटौती वाले बयान पर कसा तंज

मंडी,धर्मवीर-:पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू के उस बयान पर तंज कसा है जिसमें सीएम ने एक बार फिर प्रदेश में आईएएस,आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों की संख्या में कटौती करने की बात कही है।जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार गजब की है जो यूपीएससी से क्वालिफाई नए अधिकारियों को लेने...

अंबाला में जल्द शुरू होगा रेल कोच रेस्टोरेंट, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

अंबाला-:अंबाला रेल मंडल यात्रियों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार नए कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में अंबाला रेलवे स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए रेलवे की ओर से ऑक्शन प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। खास बात यह होगी...

परवाणू से नीचे जाकर प्रदेशहित की बात करें भाजपा नेता: सीएम सुक्खू; प्रियंका गांधी अक्टूबर में फिर जाएंगी देउरी स्कूल

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है।प्रधानमंत्री की ओर से घोषित 1500 करोड़ रुपये की सहायता राशि अब तक प्रदेश को नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के लोगों को प्रदेशहित की बात करने के लिए परवाणू...

48 घंटे में हिमाचल की सभी बंद सड़कें खोलने का दावा, 535 मशीनरी ग्राउंड पर तैनात

शिमला,संजू–:हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान बंद हुई सड़कों को लेकर लोक निर्माण विभाग ने युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया है।लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दावा किया है कि प्रदेश में वर्तमान में बंद 138 सड़कों को अगले 48 घंटे के भीतर बहाल कर दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि सड़क बहाली के लिए विभाग...

21 अगस्त तक हिमाचल में सक्रिय रहेगा मानसून, भारी बारिश का अलर्ट; 23 से कमजोर पड़ेगा दौर

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय बना हुआ है और प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मंगलवार 18 अगस्त को भी शिमला समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई।मौसम विज्ञान केंद्र ने चंबा,कांगड़ा और कुल्लू जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.