Ambala, 25 August-अंबाला के बेटे आदित्य मलरा ने तजाकिस्तान में हुए एशियन गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर हरियाणा और देश का नाम रोशन किया है। आज अंबाला लौटने पर उनकी एकेडमी में जश्न का माहौल देखने को मिला, जहां सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। आदित्य ने कहा कि उनका लक्ष्य अब 2028 ओलंपिक में सर्वजोत के साथ मिलकर मेडल जीतना है।
हरियाणा को खेलों की धरती कहा जाता है, जहां से कई खिलाड़ी निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर चुके हैं। इसी कड़ी में अंबाला के आदित्य मलरा ने भी तजाकिस्तान में हुए एशियन गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल में सिल्वर मेडल जीतकर यह परंपरा कायम रखी।अंबाला लौटने पर आदित्य का भव्य स्वागत किया गया। एकेडमी में खुशी का माहौल था और मिठाई बांटकर सभी ने जश्न मनाया। आदित्य ने कहा कि जहां आजकल युवा मोबाइल में समय बिताते हैं, उन्होंने खेलों में ध्यान लगाया और अब देश के लिए मेडल जीतकर लौटे हैं।आदित्य की इस उपलब्धि से परिवार और कोच दोनों बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि आदित्य ने सिल्वर मेडल जीतकर अंबाला का मान बढ़ाया है और अब उम्मीद है कि वह आगे भी देश का नाम रोशन करेगा।
