/ Oct 16, 2026

हिमाचल में भाजपा का मजबूत संगठन, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर आत्मविश्वास : सौदान सिंह

Una,25 August-भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा का संगठन बेहद मजबूत और चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है।ऊना में आयोजित भाजपा संगठनात्मक कार्यशाला को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि पार्टी की जमीनी पकड़ अब और व्यापक हो चुकी है।

सौदान सिंह ने जानकारी दी कि प्रदेश के 17 जिलों में कुल 874 जिला कार्यसमिति सदस्य हैं,जिनमें 358 महिलाएं और 258 अनुसूचित जाति, जनजाति एवं ओबीसी वर्ग से हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मंडल स्तर पर भी बड़ी मजबूती हासिल की है।पहले मंडलों की संख्या 74 थी जो अब बढ़कर 171 हो गई है, जिनमें 7587 कार्यसमिति सदस्य सक्रिय हैं। इनमें 2569 महिलाएं और 3532 सदस्य एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग से आते हैं।उन्होंने बताया कि प्रदेश के 8007 बूथों में से 7870 बूथों पर 11 सदस्यीय समितियां गठित हो चुकी हैं। बूथ स्तर पर भाजपा के कुल कार्यकर्ताओं की संख्या 89,646 है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा का यह संगठन अभेद्य है और 2027 के विधानसभा चुनावों में पार्टी कार्यकर्ता 68 विधानसभा क्षेत्रों के हर बूथ पर विजय सुनिश्चित करेंगे।

सौदान सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लाया गया 130वां संविधान संशोधन राजनीति में नैतिकता और सुशासन को और मजबूत करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कानून के अनुसार यदि कोई प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मंत्री गंभीर अपराध में दोषी पाए जाने पर 30 दिन से अधिक जेल में रहता है और राहत नहीं मिलती तो उसे पद छोड़ना होगा।विपक्ष पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य दल इस ऐतिहासिक पहल का विरोध कर भ्रष्टाचार को संरक्षण देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी की राजनीति नैतिकता और सुशासन की है जबकि कांग्रेस केवल परिवारवाद और सत्ता बचाने तक सीमित है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत,अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में निभा रहीं संकल्प

चिंतपूर्णी,विकास-:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है।पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।उनकी यह कठिन यात्रा आस्था,संकल्प...

चंबा आज भी पिछड़ेपन से जूझ क्यों रहा? पठानिया ने हर्ष महाजन से मांगा जवाब

चंबा-: चंबा के विकास और जिले के पिछड़ेपन को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा के विकास को लेकर दिए गए बयानों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा पलटवार किया है।उन्होंने महाजन के राजनीतिक सफर और पूर्व में सत्ता में रही उनकी भूमिका...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के...

कांगड़ा बनेगा हिमाचल का पर्यटन केंद्र, नए जिलों पर आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला: CM सुक्खू

राहुल चावला,धर्मशाला–:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और धर्मशाला को बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास,होटल कारोबार,नए जिलों के गठन, स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा और केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.