धर्मशाला,राहुल चावला(TSN)—जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष नागरिकों की नृशंस हत्या के विरोध में धर्मशाला के कोतवाली बाजार में स्थानीय लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। बाजार में दुकानों और सड़कों पर “पाकिस्तान मुर्दाबाद” और “आतंकवाद का समर्थक पाकिस्तान” जैसे नारों वाले पोस्टर लगाए गए।यह पोस्टर दुकानदारों की सहमति से चिपकाए गए, जिससे इलाके में रोष का माहौल साफ झलकता है।
विरोध जताने के लिए नागरिकों ने सड़कों पर पोस्टर बिछाए ताकि राहगीर भी अपना आक्रोश व्यक्त कर सकें।प्रदर्शनकारियों ने आतंकवादियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की और सरकार से सख्त कदम उठाने की अपील की।
जिला कांगड़ा के एएसपी वीर बहादुर ने प्रदर्शन के दौरान जनता से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता से काम कर रहा है।एएसपी ने कहा कि केंद्र सरकार पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस जघन्य घटना के खिलाफ देशभर में आक्रोश व्याप्त है।
