अनिरुद्ध सिंह बोले केंद्र सरकार कर रही हिमाचल के साथ सौतेला व्यवहार..रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट ने की कटौती

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-केंद्र सरकार की आर्थिक मदद को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं.एक तरफ भाजपा जहां केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल को पूर्ण सहयोग मिलने की बात कर रहे हैं.वहीं पर पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने पलटवार किया है और केंद्र सरकार पर हिमाचल के साथ सौतेला व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं।

दस हजार करोड़ से घटा कर 3 हजार करोड़ कर दी रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट

अनिरुद्ध सिंह ने बीजेपी के नेता को कहा कि यदि उन्हें हिमाचल की इतनी ही चिंता है तो वह उनके साथ दिल्ली चले और केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश के लिए आर्थिक मदद दिलाने का काम करें।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के वित्तीय प्रबंधन की वजह से हिमाचल प्रदेश में आर्थिक संकट खड़ा हुआ है.पूर्व की सरकार 75000 करोड़ से ज्यादा का कर छोड़कर गई थी और 11000 करोड़ के करीब कर्मचारियों की देनदारियां नहीं देकर गए थे,जिसके चलते आज हिमाचल सरकार को पूर्व सरकार द्वारा लिए गए कर चुकाने के लिए कर्ज लेना पड़ रहा है।भाजपा के समय प्रदेश को 10249 करोड़ की रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट मिलती थी।लेकिन 2022 से 2023 में 9377 करोड़ रह गई।लेकिन इस वित्त वर्ष में 3297 करोड़ तक सीमित किया गया।यह दर्शाता है की केंद्र की मोदी सरकार किस तरह से हिमाचल के साथ भेदभाव कर रही है,जबकि पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में भाजपा की सरकार है,वहां पर कोई कट नही लगाया गया है।

सीएम सूक्खु के विदेश दौरे को लेकर उठे सवालों का दिया करारा जवाब

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु के विदेश दौरे को लेकर उठे सवालों पर पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने पलटवार किया है.उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अभी हाल ही में विदेश दौरे से वापस लौटे हैं और विपक्ष के कुछ नेता उनके विदेश दौरे को लेकर टिप्पणियां कर रहे हैं कि वह सरकारी खर्च पर विदेश घूमने गए थे जो की दुर्भाग्यपूर्ण है।मुख्यमंत्री अपने खर्चे पर परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए विदेश दौरे पर गए थे।क्या कोई अपने खर्चे पर विदेश घूमने नहीं जा सकता है.सीएम अपने परिवार को अपने निजी खर्च से विदेश लेकर गए थे।वहीं उन्होंने सांसद अनुराग ठाकुर से सवाल करते हुए कहा कि वह दौरे पर जर्मनी जा रहे हैं तो क्या वे अपने खर्चे पर जा रहे हैं इसके बारे में भी उन्हें बताना चाहिए।

पीएम जिस राज्य में जाते है वही के होने का करते हैं दावा

वही पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। पीएम मोदी के हिमाचल को दूसरा घर बताने वाले सवाल पर तंज कसते हुए कहा की प्रधानमंत्री जिस राज्य में जाते है वही के होने का दावा करते है।आजकल बिहार में और वहां पर चुनाव है और कह रहे कि उनका बचपन भी वही गुजरा है।वही पैदा हुए है अभी तक ये नही पता कि वे कहा पैदा हुए है।बिहार में जा रहे तो वहां के खाने की तारीफ करते है और हिमाचल आते है तो यहां की सेपु बड़ी पसंदीदा खाना बोलते है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.