जयराम के ड्रीम प्रोजेक्ट शिवधाम के लिए सीएम ने किया 100 करोड़ देने का ऐलान

मंडी,धर्मवीर(TSN)-पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के ड्रीम प्रोजेक्ट शिवधाम के अधूरे पड़े कार्य को पूरा करने के लिए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 100 करोड़ रूपए देने का ऐलान किया है।यह ऐलान उन्होंने आज मंडी में सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का विधिवत शुभारंभ करने के बाद पड्डल मैदान में अपने संबोधन के दौरान किया। सुक्खू ने कहा कि मंडी का शिवधाम भव्य और आकर्षक बनाया जाएगा और इस कार्य को अगले दो वर्षों में पूरा कर लिया जाएगा।उन्होंने जयराम ठाकुर पर तंज कसते हुए कहा कि शिवधाम सिर्फ कल्पना नहीं होनी चाहिए बल्कि भगवान शिव का भव्य स्थान होना चाहिए और यही प्रदेश सरकार की मंशा है।उन्होंने कहा कि जब वे हालही में प्रयागराज में महाकुंभ के स्नान पर गए तो जयराम ठाकुर ने उनके नीजि दौरे पर भी टिप्पणी की जोकि उचित नहीं है।

मंडी के बल्ह में प्रस्तावित एयरपोर्ट को न बनाने का संकेत दे गए सुक्खू

सीएम सुक्खू ने कहा कि जब जयराम ठाकुर सीएम थे तो ऐसा लगता था कि जिला में क्रांतिकारी बदलाव लाएंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं कर सके।बल्ह में एयरपोर्ट का काफी शोर मचाया लेकिन बाद में पता चला कि वे किसानों की उपजाऊ भूमि पर इसे बनाना चाहते थे।बल्ह के किसानों ने जब उनसे मुलाकात की तो उन्होंने किसानों को इस पर न्यायपूर्ण ढंग से फैसला करने का भरोसा दिलाया है।सीएम के इस बयान से यही प्रतीत हुआ कि प्रदेश सरकार बल्ह में एयरपोर्ट निर्माण की पक्षधर नहीं है।हालांकि सीएम ने प्रत्यक्ष रूप से ऐसा नहीं कहा है।

स्वास्थ्य विभाग में मशीनों के व्यवस्था परिवर्तन पर खर्च होंगे 1800 करोड़

सीएम सुक्खू ने कहा कि उनके सीएम बनने के बाद प्रदेश में जो भी संकट आया,चाहे वो राजनीतिक था या फिर आर्थिक, सरकार ने हर संकट का सामना किया और उससे पार पाया। उपचुनावों के बाद से जब सरकार फिर से और मजबूत हुई तो उसके बाद से भाजपा के कुछ नेता और सोशल मीडिया से जुड़े कुछ लोग उनपर व्यक्तिगत टिप्पणीयां कर रहे हैं।वे इससे नहीं घबराते और जनहित के लिए सख्त फैसले लेने से कभी पीछे नहीं हटेंगे।सीएम ने कहा कि आज प्रदेश के बड़े अस्पतालों में वर्षों पुरानी मशीनें काम कर रही हैं जबकि तकनीक बहुत आगे जा चुकी है।उन्होंने कहा कि ऐसी मशीनों को बदलने के लिए प्रदेश सरकार ने 1800 करोड़ के बजट का प्रावधान किया है।उन्होंने कहा कि जनहित के लिए सरकार कुछ कड़े कदम उठा रही है ताकि जनता को बेहतरीन सुविधाएं दी जा सकें।

शिवरात्रि महोत्सव में आए देवी-देवताओं के नजराने में 5 प्रतिशत बढ़ोतरी करने की घोषणा

इससे पहले सीएम का मंडी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। उन्हें डीसी ऑफिस में पारंपरिक पगड़ी पहनाई गई और उसके बाद उन्होंने राज माधव राय मंदिर में जाकर विधिवत पूजा अर्चना की।उपरांत इसके वे पारंपरिक जलेब में शामिल हुए और देवी-देवताओं के साथ पड्डल मैदान पहुंचे। यहां सीएम ने जिला प्रशासन के अपना पुस्तकालय अभियान और दिव्यम एप का शुभारंभ करने के बाद कॉफी टेबल बुक और स्मारिका का विमोचन भी किया।उन्होंने बेहतरीन कार्यों के लिए एडीसी मंडी रोहित राठौर,एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी और जिला कल्याण अधिकारी समीर को सम्मानित भी किया। उन्होंने शिवरात्रि महोत्सव में आए देवी-देवताओं के नजराने में 5 प्रतिशत बढ़ोतरी करने की घोषणा भी की।इस मौके पर डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने महोत्सव में किए जा रहे नए प्रयासों की विस्तात से जानकारी दी।समारोह में धर्मपुर से विधायक चंद्रशेखर, कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर, भोरंज से विधायक सुरेश कुमार, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, प्रकाश चौधरी, पूर्व सीएपीएस सोहन लाल ठाकुर और एपीएमसी के चेयरमैन संजीव गुलेरिया सहित अन्य अधिकारी और नेता भी मौजूद रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.