न्यूयॉर्क में बोले अनुराग सिंह ठाकुर ऊर्जा सुरक्षा वैश्विक चुनौती, सहयोग से ही संभव समाधान

Delhi,25 September-अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी मंच द्वारा आयोजित नवीन ऊर्जा समीकरण विषयक कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि ऊर्जा सुरक्षा का मुद्दा किसी एक देश का नहीं बल्कि पूरे विश्व का है।ऊर्जा,अर्थव्यवस्था और पारिस्थितिकी के बीच संतुलन स्थापित करना अत्यंत आवश्यक है।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि भारत का रुख़ कार्बन उत्सर्जन को लेकर स्पष्ट है और भारत लगातार विकसित देशों से आग्रह करता आया है कि वे 2050 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन की दिशा में ठोस कदम उठाएँ।

अनुराग ठाकुर ने कहा:

“ऊर्जा तक पहुँच प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है,यह कुछ लोगों के लिए विशेषाधिकार नहीं होना चाहिए।”
“प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने आत्मनिर्भरता,क्षमता निर्माण और स्वच्छ ऊर्जा पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है।महत्वपूर्ण खनिजों की खोज हेतु भारत 2024-25 से 2030-31 तक 1,200 नई परियोजनाएँ शुरू करेगा।उन्होंने यह भी कहा कि जैसे जलवायु परिवर्तन पूरी मानवता के लिए चुनौती है,वैसे ही ऊर्जा सहयोग वैश्विक सफलता की कहानी बन सकता है।

भारत की प्रगति और लक्ष्य

भारत ने 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म क्षमता का लक्ष्य रखा है।
जून 2025 तक भारत की कुल स्थापित क्षमता 476 गीगावाट पहुँच चुकी है।
इसमें से 50% से अधिक (235.7 गीगावाट) गैर-जीवाश्म स्रोतों से है।
भारत नवीकरणीय ऊर्जा स्थापित क्षमता में विश्व में चौथे स्थान पर है।
जुलाई 2025 तक भारत सौर ऊर्जा उत्पादन में जापान को पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर पहुँच चुका है।
2.8 करोड़ से अधिक घरों का विद्युतीकरण हुआ है और प्रति व्यक्ति बिजली खपत में 45.8% की वृद्धि दर्ज की गई है।
बिजली की कमी 2013-14 में 4.2% से घटकर 2024-25 में 0.1% पर आ गई है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.