अनुराग ठाकुर बोले…आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार का तोड़ा रिकॉर्ड

हमीरपुर, अरविन्द सिंह ( TSN)- देश में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड तोड़कर के पहले स्थान हासिल कर लिया है। यही वजह है कि भ्रष्टाचार में फंसे आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री अपने पदों से त्यागपत्र दे चुके हैं और एक-एक करके उनके दूसरे मंत्री भी पार्टी को छोड़कर जा रहे हैं। बीते दिन आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत ने पद से त्यागपत्र दे दिया था और आज वह भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन करेंगे यह बात पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर के बाई पास में 71 वीं अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि शिकरत करने के दौरान कही । कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर सदर हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा और बड़सर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल तथा सहकारी सभा के जिला अध्यक्ष यशवीर पठनीय सहित अन्य गणमान्य लोगों ने फूल माला पहना कर स्वागत किया।
वहीं पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि भ्रष्टाचार की शुरुआत केजरीवाल से हुई थी और जो आगे धीरे-धीरे इसके विधायकों और मंत्रियों तक पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि इस पार्टी का नाम जरूर आम आदमी पार्टी है लेकिन इसका आम आदमी से दूर-दूर तक कुछ लेना-देना नहीं है।
खड़गे,राहुल गांधी की नीतियों पर उठाए सवाल
अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के ब्यान पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की हालत यह हो चुकी है कि अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ही राहुल गांधी की नीतियों पर सवाल खड़े करने लगे हैं।उन्होंने कहा कि कर्नाटक में अपनी ही सरकार के फैसलों पर मल्लिकार्जुन सवाल खड़े कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि हिमाचल हरियाणा झारखंड और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के झूठे वादों का पर्दाफाश किया गया है।उन्होंने कहा कि हिमाचल में आर्थिक आपातकाल लगा चुका है।उन्होंने कहा कि 96 हजार करोड़ रूपये का कर्ज हिमाचल पर चढ़ चुका है।
हमीरपुर को नगर निगम का दर्जा दिए जाने पर कहा ये
हमीरपुर नगर परिषद को नगर निगम का दर्जा दिए जाने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्णय से शहरीकरण को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि जब भी नगर निगम स्थापित हो तो विकास के कार्यों पर बल दिया जाना चाहिए और सभी को मिलकर हमीरपुर के चौमुखी विकास पर काम करना चाहिए।
अपने पदों से त्यागपत्र दे 6 विधायक 
हिमाचल में सीपीएम के मुद्दे पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिन सीपीएम को हटाया गया है उन सभी छह लोगों को अपने पदों से त्यागपत्र देकर दोबारा चुनाव लड़ना चाहिए और जो पैसा उन पर खर्च किया गया है। उन्होंने कहा कि वह सारा पैसा वापस प्रदेश के खजाने में किया जाए ।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.