/ May 20, 2026

राजेंश धर्माणी बोले… हर्ष महाजन भाजपा नेताओं को खुश करने के लिए दे रहे बयान

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)- भाजपा सांसद हर्ष महाजन द्वारा हिमाचल सरकार को गिराने के बयान पर मंत्री राजेश धर्मानी ने पलटवार किया है. उन्होंने हर्ष महाजन को अपने नेताओं को खुश करने के लिए इस तरह की बयान बाजी न करने की सलाह दी हैं।उन्होंने कहा कि हर्ष महाजन नए नए भाजपा में गए हैं और वहां पर अपने नेताओं को खुश करने के लिए बयान बाजी कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें इस मुकाम तक पहुचाया है।
कांग्रेस पार्टी के उन पर एहसान.. सोच समझकर दे बयान
मंत्री राजेश धर्मानी ने कहा कि हर्ष महाजन लंबे समय तक कांग्रेस के नेता रहें है। उन्हें अगर  लोग जानते हैं तो कांग्रेस की वजह से ही जानते है,लेकिन अब वो बीजेपी नेताओ को  प्रभावित करने के लिए उन्हें कुछ करने के लिए इस तरह की बयान बाजी कर रहे हैं जिससे  उन्हें परहेज करना चाहिए । क्योंकि कांग्रेस पार्टी के एहसान  बहुत है उन पर। अपने नई पार्टी में नए नेतृत्व को  खुश करने के लिए  पुरानी पार्टी के बारे में  नहीं बोलना चाहिए।
केंद्र में हिमाचल के हितों की पैरवी करने की दी सलाह
राजेश धर्मानी ने  कहा कि मुख्यमंत्री  कांग्रेस के लिए असेट है.भाजपा के तमाम हथकंडों के बावजूद भी भाजपा का ऑपरेशन लोटस फेल हुआ है। उपचुनाव में भाजपा को हार देखनी पड़ी। कांग्रेस के  विधायको की संख्या 40 तक पहुंच गई।उन्होंने हर्ष महाजन को बयानबाजी करने के बजाय केंद्र में हिमाचल के हितों की पैरवी करने की सलाह दी। हर्ष महाजन को  सांसद चुनकर भेजा है । हिमाचल की जनता की नेताओं से उम्मीद रहती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हिमाचल से  ओर केंद्र में  मंत्री भी है ।इसके  अलावा भाजपा के सांसद भी है । ये  हिमाचल के हित की बात ना करके हिमाचल को बदनाम करने के लिए बाहर जाकर झूठा प्रचार कर रहे है। इससे हिमाचल का कोई भला नहीं होता है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

इंडोनेशिया में सरकारी स्कूल के नन्हें वैज्ञानिकों के मॉडल ऑटोमेटिक डैम गेट सिस्टम को मिला आउट ऑफ द बॉक्स आइडिया अवार्ड

मंडी/धर्मवीर -:अक्सर हम देखते हैं कि बरसात के दौरान नदियों पर बने बांध के गेट गाद व मिट्टी भरने से बंद हो जाते है, जिससे बांध गिरने का भी खतरा बढ़ जाता है। पिछले कुछ सालों से हिमाचल में बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं और इस समस्या ध्यान में रखते हुए सरकारी स्कूल के दो नन्हें वैज्ञानिकों...

मुख्यमंत्री ने बंगलुरू में श्री श्री रविशंकर से की मुलाकात.. प्राकृतिक खेती और गौ संरक्षण को लेकर साझा सहयोग पर चर्चा

दिल्ली -:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को बंगलुरू स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में आध्यात्मिक गुरु एवं संस्था के संस्थापक श्री श्री रविशंकर से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम में कार्यरत हिमाचल प्रदेश के लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा गौसेवा में भी भाग लिया।बैठक के दौरान प्राकृतिक...

यमुना तटबंधों का निरीक्षण करने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, बोले— बदलते मौसम में मजबूत बाढ़ प्रबंधन जरूरी

करनाल /राकेश कुमार शर्मा -:हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने बुधवार को करनाल के गांव कुंडा कलां में यमुना नदी के तटबंधों और बाढ़ बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर संभावित बाढ़ को लेकर किए जा रहे इंतजामों की समीक्षा की और कार्यों को तय समय सीमा में पूरा...

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हिमाचल में केमिस्टों की हड़ताल, मरीजों को हुई दिक्कत

शिमला, संजू -: ऑनलाइन फार्मेसी और दवाओं पर भारी छूट के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर हिमाचल प्रदेश में मेडिकल स्टोर संचालकों ने एक दिन की हड़ताल की।प्रदेशभर में अधिकांश मेडिकल दुकानें बंद रहीं, जिसके चलते लोगों को जरूरी दवाइयां लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। शिमला,...

शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन: यूपी और पंजाब से ड्रग नेटवर्क के दो मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

शिमला, संजू -:शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश और पंजाब से दो मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अब कार्रवाई केवल छोटे स्तर के पेडलरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि नशा नेटवर्क की जड़ों तक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.