दीपेंद्र हुड्डा बोले..भाजपा के 10 साल के कुशासन से परेशान हुई प्रदेश की जनता,अब चाहती है बदलाव

रेवाड़ी,18 सितम्बर : चुनावी प्रचार में अब जनसभाओ का दौर जारी है।ऐसे में पार्टी के स्टार प्रचारक विधानसभा क्षेत्र में जाकर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगने काम कर रहे हैं। कोसली विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश यादव के समर्थन में जनसभा करने रोहतक लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा पहुंचे। जनसभा में उमड़ी भीड़ के आगे कार्यक्रम स्थल भी छोटा पड़ गया । जिसे देख कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश यादव और दीपेंद्र हुड्डा गदगद नजर आए। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा की कोसली से जगदीश यादव नहीं बल्कि दीपेंद्र हुड्डा चुनाव लड़ रहे हैं। जो साथी टिकट न मिलने से भावुक हो गए, वह भी एकजुट होकर साथ दें । वहीं दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर भी जमकर निशान साधा।
कार्यक्रम के उपरांत मीडिया से बातचीत में सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि 10 साल के दुशासन से लोग परेशान हो गए हैं। वह बदलाव चाहते हैं। जनता ने फैसला कर लिया है कि अब कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। भाजपा मंत्री अभय सिंह का गिला में विरोध होने के सवाल पर बोलें की जनता को जिसका भी विरोध करना है वह वोट की चोट से करें। उन्होंने कहा की कोसली की जनता 10 साल से विकास के लिए तरस रही है। यहां से जो विधायक चुने गए थे उनका विरोध को देखते हुए उन्हें रेवाड़ी शिफ्ट कर दिया गया।
कांग्रेस सरकार बनने पर कोसली में बनाया जाएगा IMT 
दीपेंद्र हुड्डा  ने कहा कि प्रदेश में अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो सबसे पहले कोसली में आईएमटी बनाने का काम करेंगे ताकि यहां के युवाओं को रोजगार मिल सके।पार्टी के कार्यकर्ताओ के नाराज होने के सवाल पर कहा की का जो भी नाराज है उन्हें मनाने का काम किया जाएगा। भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि लगातार भाजपा के मंत्री और पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल हो रहे है। कांग्रेस के एक भी लीडर ने भाजपा में जॉइनिंग नहीं की है। जब राष्ट्रीय पार्टी में टिकट वितरण होता है तो टिकट का मिलने वाले टिकटार्थियों का भावुक होना स्वाभाविक है। लेकिन उनको भी हम साथ लें लेंगे।
मंच सम्बोधन से कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश यादव ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में 10 साल से जनता परेशान है और अब जनता कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाई गई जिसमें भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री होंगे। हमें एकजुट होकर यह चुनाव लड़ना है और जितना है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बादलों ने दी लू से राहत, उमस ने बढ़ाई परेशानी; छबीलों से मिल रहा सुकून

अंबाला-:अंबाला में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है।बादल छाने और हल्की बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी और लू से काफी राहत मिली है।जहां कुछ दिन पहले तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं अब यह 36 से 38 डिग्री के बीच बना हुआ है।हालांकि उमस...

फेसबुक फ्रेंडशिप के जाल में फंसाकर 8.75 लाख की ठगी, साइबर पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा

कैथल-:सोशल मीडिया पर विदेशी महिला बनकर दोस्ती करने और भारत आने के बहाने एक वरिष्ठ नागरिक से 8.75 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का कैथल साइबर क्राइम थाना ने भंडाफोड़ किया है।पुलिस ने इस मामले में दो नाइजीरियाई नागरिकों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस जांच के अनुसार फरवरी 2025...

मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचे पंजाब सीएम भगवंत मान का परिवार, विशेष पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

चिंतपूर्णी,विकास-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां श्री चिंतपूर्णी मंदिर में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के परिवार ने पहुंचकर माता रानी के चरणों में शीश नवाया और विशेष पूजा-अर्चना की।इस दौरान मुख्यमंत्री की माता हरपाल कौर तथा उनकी पत्नी डॉ.गुरप्रीत कौर ने श्रद्धा भाव से मां चिंतपूर्णी के दर्शन कर प्रदेश और परिवार की सुख-समृद्धि...

जेपी नड्डा प्रदेश हितों की पैरवी करने में रहे कमजोर, जनता को नहीं मिला डबल इंजन का लाभ : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें लंबे समय बाद अपने गृह प्रदेश हिमाचल की याद आई है।उन्होंने कहा कि नड्डा को राजनीतिक बयानबाजी करने के बजाय केंद्र सरकार के समक्ष हिमाचल प्रदेश के हितों और अधिकारों की मजबूती से पैरवी करनी...

महाराणा प्रताप जयंती पर फिर उठी स्वर्ण आयोग के गठन की मांग

मंडी,धर्मवीर-:महाराण प्रताप जयंती पर छोटी काशी मंडी के सेरी मंच पर हिमाचल प्रदेश राजपूत महासभा द्वारा भव्य समारोह का आयोजन किया गया जिसमें अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संयोजक बचन सिंह राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।इसके अलावा समारोह में ब्राह्मण सभा,महाजन सभा,खत्री सभा, आहलुवालिया सभा,सिक्ख संगत और राजपूत सभा की अन्य इकाईयों से आए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.