/ Oct 17, 2026

लुधियाना: पत्नी की हत्या कर फरार हुआ युवक अब नेपाल भागने की आशंका, पुलिस तलाश में जुटी

लुधियाना। फतेहगंज मोहल्ले में राधिका नामक युवती की गला घोंटकर हत्या के मामले में पुलिस तेजी से जांच में जुटी हुई है। घटना को अंजाम देने वाला आरोपी पति सुनील अब तक फरार है और उसकी लोकेशन को लेकर पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए लुधियाना पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की हैं।

थाना डिवीजन नंबर 3 के प्रभारी आदित्य शर्मा ने बताया कि घटना के बाद से ही आरोपी की तलाश की जा रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सुनील ने पत्नी राधिका (20) के हाथ-पांव बांधकर उसकी गला घोंटकर हत्या की थी, और फिर कमरे को लॉक कर मौके से फरार हो गया।

बिहार से नेपाल भागने की आशंका

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी को पहली बार बिहार के एक रेलवे स्टेशन पर देखा गया था, जिसके बाद बिहार पुलिस की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। लेकिन अब यह आशंका जताई जा रही है कि सुनील नेपाल की ओर फरार हो गया है। पुलिस ने नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया है और वहां के सुरक्षाकर्मियों को भी सूचित किया गया है।

जल्द गिरफ्तारी का दावा

पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस केस में पुलिस हत्या के पीछे के कारणों की भी गहराई से जांच कर रही है और विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Gursharan Singh

horizonbeg@gmail.com https://www.thesummernews.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत,अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में निभा रहीं संकल्प

चिंतपूर्णी,विकास-:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है।पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।उनकी यह कठिन यात्रा आस्था,संकल्प...

चंबा आज भी पिछड़ेपन से जूझ क्यों रहा? पठानिया ने हर्ष महाजन से मांगा जवाब

चंबा-: चंबा के विकास और जिले के पिछड़ेपन को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा के विकास को लेकर दिए गए बयानों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा पलटवार किया है।उन्होंने महाजन के राजनीतिक सफर और पूर्व में सत्ता में रही उनकी भूमिका...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के...

कांगड़ा बनेगा हिमाचल का पर्यटन केंद्र, नए जिलों पर आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला: CM सुक्खू

राहुल चावला,धर्मशाला–:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और धर्मशाला को बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास,होटल कारोबार,नए जिलों के गठन, स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा और केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.