पंजाब के सांसदों की आज राय लेगा कांग्रेस हाईकमान, दिल्ली की इस अहम बैठक में होगी चर्चा

दिल्ली (एकता): लोकसभा चुनाव को लेकर आज दिल्ली में पंजाब कांग्रेस नेताओं की बैठक बुलाई गई है। बता दें कि कांग्रेस के संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल बुधवार को पार्टी हाईकमान के साथ चुनावों की तैयारी और संगठन पर चर्चा करेंगे। सूत्रों के मुताबिक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशु समेत पंजाब के पार्टी के सांसद भी हिस्सा लेंगे।

इस बैठक में कांग्रेस के सांसदों को गठबंधन को लेकर अपनी बात रखनी होगी। हालांकि पार्टी पंजाब की सभी 13 सीटों पर चुनाव की तैयारी कर रही है। कांग्रेस लोकसभा चुनाव को लेकर काफी गंभीर दिखाई दे रही है। गौरतलब है कि सोमवार को पार्टी हाईकमान ने पंजाब कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक की थी।

इसमें पार्टी नेताओं ने गठबंधन न करने को लेकर अपनी आवाज निकाली। इस बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को पार्टी के सांसदों की बैठक बुलाई है, क्योंकि अभी तक यह कहा जा रहा था कि सांसद गठबंधन के हक में है। यह मुद्दा इसलिए भी ज्यादा महत्वपूर्ण है, क्योंकि पार्टी ने न तो अभी तक यह स्पष्ट किया है कि वह अकेले चुनाव लड़ेगी और न ही यह कहा है कि वह गठबंधन में लड़ेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विजिलेंस पूछताछ के बाद बोले जनक राज- सरकार सही है, तो सिटिंग जज से कराए हिमकेयर मामले की जांच

शिमला/संजू-:हिमकेयर योजना में कथित गड़बड़ी की जांच के बीच भरमौर से भाजपा विधायक डॉ.जनक राज गुरुवार को विजिलेंस कार्यालय पहुंचे। सुबह करीब 11 बजे कार्यालय पहुंचे डॉ.जनक राज से करीब चार घंटे तक पूछताछ हुई।वह पूर्व भाजपा सरकार के दौरान मेडिकल सुपरिंटेंडेंट के पद पर रह चुके हैं।पूछताछ के बाद डॉ. जनक राज ने सरकार...

पतलीकूहल स्कूल में खीर खाने से 47 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, जांच के बाद होगी कार्रवाई

शिमला,संजू-:कुल्लू जिले के पतलीकूहल स्थित बाड़ी प्राइमरी स्कूल में मंगलवार को मिड-डे मील के दौरान खीर खाने के बाद करीब 47 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई।खीर खाने के कुछ ही समय बाद कई बच्चों को उल्टियां और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने लगी। स्थिति को देखते हुए बच्चों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC)...

हिमाचल में मानसून सक्रिय, 23 अगस्त के बाद बारिश में कमी के आसार

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून की सक्रियता फिलहाल बनी हुई है।प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश दर्ज की गई है।निचले मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कई जगहों पर भारी बारिश हुई,जबकि कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश रिकॉर्ड की गई।बिलासपुर,हमीरपुर और सोलन में सबसे अधिक बारिश हुई,जहां करीब...

कांग्रेस में ‘जयचंद’ और ‘स्लीपर सेल’ हावी: अपनी ही पार्टी पर क्यूं बरसे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी

शिमला,संजू-:राजीव भवन शिमला में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदिवासी/अनुसूचित जनजाति विभाग के पदभार ग्रहण समारोह के दौरान कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति उस समय गरमा गई, जब राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने संगठन के भीतर चल रही कथित गुटबाजी और नियुक्तियों को लेकर खुलकर नाराजगी जाहिर की। कार्यक्रम में लाहुल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा...

कांग्रेस की गुटबाजी फिर उजागर, ठियोग विवाद से 2027 की टिकट जंग के संकेत : भाजपा

शिमला-:भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने हिमाचल कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस आज एकजुट राजनीतिक दल के बजाय अलग-अलग गुटों में बंटी हुई दिखाई दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं का ध्यान जनता की समस्याओं से अधिक आपसी राजनीतिक वर्चस्व और आगामी विधानसभा चुनाव...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.