इस मशहूर TV Actress ने की सगाई, बॉयफ्रेंड ने रोमांटिक अंदाज में किया प्रपोज

मुंबई (एकता): ‘इश्क दा कलमा’ फेम की मशहूर अभिनेत्री नेहा बग्गा ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। आखिरकार उसने अपने बॉयफ्रेंड रेस्टी कंबोज के साथ Engagement कर ली। बता दें कि दोनों ने अपने यूट्यूब व्लॉग के जरिए प्रपोज का वीडियो पोस्ट किया। फैंस इस वीडियो को देखकर कपल पर काफी प्यार लुटा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे उसके बॉयफ्रेंड ने उसे खास अंदाज में प्रपोज किया। जिसे देखकर वह खुद हैरान रह गई। इसके बाद उसने नेहा को एकदम फिल्मी अंदाज में रिंग पहनाई और शादी के लिए प्रपोज किया।

बता दें कि नेहा बग्गा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस गुडन्यूज को फैंस के साथ शेयर किया है। उसने अपनी सगाई के खास मौके पर रेड कलर का गाउन कैरी किया है। दोनों ने एक साथ रोमांटिक पोज दिए। रेस्टी कंबोज ने यूट्यूब पर व्लॉग शेयर कर इन रोमांटिक पलों को कैद किया।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Resty Kamboj (@restykamboj)

 

जानकारी के मुताबिक नेहा बग्गा के करियर की बात करें तो उन्हें ‘रज्जी’ रोल के लिए खूब पसंद किया गया था। उन्होंने ये किरदार ‘इश्क दा कलमा’ में प्ले किया था, जो कि साल 2013 में सीरियल आया था। आज के समय में वह यूट्यूबर बन चुकी हैं। यूट्यूब पर उनके 1 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

 


जानें कैसे एक्ट्रेस से नेहा बग्गा बनीं यूट्यूबर

गौरतलब है कि नेहा बग्गा के लिए यह राह आसान नहीं थी। उनके करियर को काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस को उनकी रज्जी रोल की एक्टिंग काफी अच्छी लगी। उन्होंने ये किरदार ‘इश्क दा कलमा’ में प्ले किया था। जो कि साल 2013 में आया था। इसी सीरियल से ने टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था। उसने पिया रंगरेज में भी काम किया था। अचानक वह यूट्यूबर बनी और इतनी फेमस हुई कि लाखों लोग उसके दीवाने हो गए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

महिला आरक्षण बिल विवाद पर गरमाई सियासत, मंत्री जगत सिंह नेगी ने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला-:लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी बहस के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान से राजनीतिक माहौल और तेज हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री महिला सांसदों से दूरी बनाकर संसद में उपस्थित नहीं होते, तो स्वयं को...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

कंगना रणौत के बयान पर विक्रमादित्य सिंह का तंज, महिला प्रतिनिधित्व को लेकर छिड़ी सियासी बहस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण और महिला प्रतिनिधित्व को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। हाल ही में सांसद कंगना रणौत के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने हिमाचल विधानसभा में खुद को एकमात्र महिला प्रतिनिधि जैसा प्रस्तुत किया। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना का...

घरौंडा अनाज मंडी में कथित गड़बड़ी: बाहरी गेहूं की एंट्री पर उठे सवाल, किसानों में आक्रोश

करनाल, 18 अप्रैल: हरियाणा के करनाल जिले की घरौंडा अनाज मंडी में इन दिनों एक गंभीर विवाद सामने आया है, जिसने किसानों, आढ़तियों और प्रशासन के बीच हलचल पैदा कर दी है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि उत्तर प्रदेश से सस्ते दामों पर खरीदी गई गेहूं को यहां लाकर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर...

सोशल मीडिया को मजबूत कर भाजपा के दावों का जवाब देंगे: मोनिका डूमरा

पलवल,18 अप्रैल-:हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की सोशल मीडिया चेयरपर्सन मोनिका डूमरा ने शनिवार को पलवल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक लेकर सोशल मीडिया संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। मोनिका डूमरा ने कहा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.