दिल्ली (एकता): देशभर में हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतों का रिवाइज किया जाता है। बता दें कि आज 1 दिसंबर को नए दाम लागू किए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 21 रुपए की वृद्धि हुई है। दिल्ली में अब 19 किलो सिलेंडर 1797.50 रुपए का मिलेगा। वहीं घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं। आपको बता दें कि पिछले महीने भी कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में 103 रुपए की बढ़त की गई थी। रेस्टोरेंट मालिकों के साथ मिठाई बेकर्स को भी बड़ा झटका लगा है।
जानें आपके शहर में क्या है दाम
- दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1796.50 रुपए हो गई है। नवंबर में इनकी कीमत 1775.50 रुपए था।
- कोलकता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,908 रुपए है। पिछले महीने इनकी कीमत 1,885.50 रुपए थी।
- मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,749 रुपए हो गई है जो पिछले महीने 1,728 रुपए था।
- चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,968.50 रुपए है जबकि अगस्त में इसकी कीमत 1,942 रुपए थी।
