बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन Shilpa Shett अब ‘सुखी 2’ में फिर से मचाएंगी धमाल, फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार

मुंबई (एकता): श‍िल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस के कारण काफी मशहूर हैं। वह बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। वह एक प्रोड्यूसर, मॉडल और इंडियन प्रीमियर लीग की टीम राजस्थान रॉयल्स की सह-मालकिन हैं। उन्होंने हिंदी जगत की कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया है। अब फिर से शिल्पा शेट्टी धमाल मचाने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक शिल्पा शेट्टी कुंद्रा की हालिया रिलीज फिल्म ‘सुखी’ ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया है। जिसे देखते हुए इस फिल्म के अगले भाग (सीक्वल) की घोषणा करने का फैसला किया। बताया जा रहा है कि ‘सुखी 2’ शीर्षक की यह फिल्म आधिकारिक तौर पर शिल्पा शेट्टी की पाइपलाइन में है। फैंस उनकी फिल्म देखने के लिए काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि फैंस का उत्साह काफी देखा जा रहा है।


सुखी’ ने नेटफ्लिक्स पर भी हासिल की सफलता

जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘सुखी’ ने लोकप्रिय स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म, नेटफ्लिक्स पर अपनी शुरुआत की। जिसने इस मूवी को ग्लोबल टॉप 10 फिल्मों के चार्ट में 5वें स्थान पर पहुंचा दिया। खास बात यह है कि फिल्म ने भारत में पहला स्थान हासिल किया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 13 देशों की शीर्ष 10 फिल्मों में प्रतिष्ठित स्थान हासिल किया।


इस मूवी
के सीक्वल की चर्चाएं हो रही तेज

यह फिल्म निर्देशक सोनल जोशी के बैनर तले बन रही है। सुखी फिल्म में कई बेहतरीन कलाकार थे, जिनमें शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, अमित साध, कुशा कपिला, दिलनाज ईरानी, पवलीन गुजराल और चैतन्य चौधरी प्रमुख भूमिकाओं में थे। अब इसके सीक्वल की चर्चाएं तेज हो रही हैं।

फिल्म ‘सुखी 2′ पर अगले साल शुरू होगा काम

बताया जा रहा है कि आने वाली इस फिल्म की स्टोरी ‘सुखी’ के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने निभाया है, जो एक महत्वाकांक्षी  महिला है, जो शादी के बाद अपने व्यक्तित्व को पुनः प्राप्त करने और अपने सपनों को पूरा करने के महत्व को पूरा करती है। इसमें कई मोड़ ऐसे आते हैं जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। हालांकि ‘सुखी 2’ पर साल 2024 में काम शुरू किया जाएगा। इसकी चर्चाएं चल रही हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

महिला आरक्षण बिल विवाद पर गरमाई सियासत, मंत्री जगत सिंह नेगी ने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला-:लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी बहस के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान से राजनीतिक माहौल और तेज हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री महिला सांसदों से दूरी बनाकर संसद में उपस्थित नहीं होते, तो स्वयं को...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

कंगना रणौत के बयान पर विक्रमादित्य सिंह का तंज, महिला प्रतिनिधित्व को लेकर छिड़ी सियासी बहस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण और महिला प्रतिनिधित्व को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। हाल ही में सांसद कंगना रणौत के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने हिमाचल विधानसभा में खुद को एकमात्र महिला प्रतिनिधि जैसा प्रस्तुत किया। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना का...

घरौंडा अनाज मंडी में कथित गड़बड़ी: बाहरी गेहूं की एंट्री पर उठे सवाल, किसानों में आक्रोश

करनाल, 18 अप्रैल: हरियाणा के करनाल जिले की घरौंडा अनाज मंडी में इन दिनों एक गंभीर विवाद सामने आया है, जिसने किसानों, आढ़तियों और प्रशासन के बीच हलचल पैदा कर दी है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि उत्तर प्रदेश से सस्ते दामों पर खरीदी गई गेहूं को यहां लाकर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर...

सोशल मीडिया को मजबूत कर भाजपा के दावों का जवाब देंगे: मोनिका डूमरा

पलवल,18 अप्रैल-:हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की सोशल मीडिया चेयरपर्सन मोनिका डूमरा ने शनिवार को पलवल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक लेकर सोशल मीडिया संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। मोनिका डूमरा ने कहा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.