BJP का आरोप राजनीतिकरण..सरकार ने बताया साजिश.. धर्माणी बोले..HPPCL की भी हो जांच

Shimla,Sanju-विमल नेगी मौत मामले को लेकर प्रदेश की सियासत गर्मा गई है।बुधवार को भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को ज्ञापन सौंपा,जिसके बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।प्रदेश सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह मामला सरकार को अस्थिर करने के प्रयासों का हिस्सा है।

राजेश धर्माणी ने कहा कि भाजपा सत्ता से बाहर रहने की को छुपा नहीं पा रही है और इसी वजह से वह इस दुखद घटना को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रही है।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा पहले भी राज्यसभा चुनाव के दौरान सरकार को गिराने के प्रयास कर चुकी है,लेकिन विफल रही।धर्माणी ने कहा,”भाजपा ने अन्य राज्यों में ‘मिशन लॉट्स’ के तहत सरकारें गिराईं हैं और हिमाचल में भी वही रणनीति अपनाई जा रही है।” उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार मामले की निष्पक्ष जांच के लिए पूरी तरह से तैयार है, लेकिन HPPCL से जुड़े मामलों की भी जांच होनी चाहिए जो पिछली भाजपा सरकार के दौरान सामने आए थे।

छात्रा से छेड़छाड़ मामले में मंत्री की सख्ती

बिलासपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में एक छात्रा से छेड़छाड़ के मामले पर धर्माणी ने कहा कि शिकायत के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रिंसिपल को निलंबित कर डायरेक्टोरेट से अटैच कर दिया गया है।उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिसार में सियासी बवाल: दुष्यंत चौटाला ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप

हिसार-:हिसार में एक बड़ा राजनीतिक विवाद सामने आया है, जहां हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी गाड़ी को रोककर न केवल धमकाने की कोशिश की गई, बल्कि यह उनकी जान लेने की साजिश भी हो सकती है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधीक्षक को...

लुधियाना: मैश प्रोलाइफ़ हॉस्पिटल में न्यूरोलॉजी सेवाएं और मजबूत, डॉ. इरा चौधरी की नियुक्ति

लुधियाना,17 अप्रैल-:लुधियाना के मैश प्रोलाइफ़ हॉस्पिटल ने अपनी हेल्थकेयर सेवाओं को और बेहतर बनाते हुए न्यूरोलॉजी विभाग में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अस्पताल ने अनुभवी न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. इरा चौधरी को कंसल्टेंट के रूप में नियुक्त किया है, जिससे मरीजों को अब उच्च स्तरीय इलाज की सुविधा एक ही स्थान पर मिल सकेगी। डॉ. इरा...

राजेंद्र राणा के आरोप: प्रदेश में राजनीतिक द्वेष और प्रशासनिक दुरुपयोग का लगाया दावा

हमीरपुर-:प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राजनीतिक द्वेष की भावना के तहत कार्रवाई की जा रही है और सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा है। राजेंद्र राणा ने हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा के...

NH-105 निर्माण में देरी पर घमासान,सुरेश कश्यप ने प्रदेश सरकार को घेरा; पंचायत चुनाव खर्च पर भी सख्ती

शिमला, 16 अप्रैल -:पिंजौर-बद्दी-नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-105) के निर्माण में देरी को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासनिक लापरवाही के चलते यह अहम परियोजना ठप पड़ गई है। कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार समय पर भूमि उपलब्ध करवाने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.