शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- भाजपा द्वारा सरकार पर हिम केयर योजना को बंद करने के आरोपों पर सीपीएस संजय अवस्थी ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में सभी लाभार्थियों को हिमकेयर योजना का लाभ सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। योजना को बंद नहीं किया गया है भाजपा बेबुनियाद आरोप लगा रही है.
IGMC में जल्द स्थापित हो जाएगी पेट स्कैन मशीन
संजय अवस्थी ने कहा कि सरकार ने हाल ही में 100 करोड़ की राशि हिमकेयर लाभार्थियों के लिए जारी की है। इसके अलावा संजय अवस्थी ने कहा कि आईजीएमसी में पेट स्कैन मशीन जल्द स्थापित की जाएगी और भवन निर्माण का कार्य भी अंतिम चरण में है।बरसात के कारण होने वाली डेंगू, मलेरिया, स्क्रब टायफस जैसी बीमारियों से निपटने के लिए विभाग पूरी तरह से तैयार है। स्वास्थ्य विभाग ने विभागीय बैठक कर सभी अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं।
