अमृतसर। हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा की ओर से बीती रात धार्मिक दर्शन यात्रा का आयोजन किया गया, जिसके तहत वार्ड नंबर 62 से 40 श्रद्धालुओं के जत्थे को बस के जरिए श्री खाटू श्याम और सालासर धाम की यात्रा के लिए रवाना किया गया। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने कहा कि लोगों, खासकर आने वाली पीढ़ी को धर्म और संस्कृति से जोड़ना समय की बड़ी जरूरत है। इसी उद्देश्य के साथ इस धार्मिक यात्रा का आयोजन किया गया है, ताकि श्रद्धालु पवित्र धामों के दर्शन कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर सकें।उन्होंने बताया कि यह यात्रा पहले सालासर धाम पहुंचेगी और उसके बाद श्रद्धालु श्री खाटू श्याम जी के दर्शन कर वापस लौटेंगे।
अक्षय शर्मा ने कहा कि इस यात्रा के आयोजन में वार्ड नंबर 62 से श्रीमती नेहा और दीपक जी ने विशेष सहयोग दिया, जिनकी अगुवाई में श्रद्धालु यात्रा के लिए रवाना हुए। उन्होंने यात्रा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी जिम्मेदार लोगों का भी आभार व्यक्त किया।अक्षय शर्मा ने कहा कि वह श्री खाटू श्याम जी से प्रार्थना करते हैं कि सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और सबका भला करें।
