खत्म हुआ इंतज़ार! तीन चरणों में होंगे हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज चुनाव की घोषणा कर दी है। प्रदेश में पंचायती राज चुनाव तीन चरणों में होंगे। इसके लिए 26 मई, 28 मई और और यार 30 मई की तारीख़ तय की गई है। राज्य चुनाव आयुक्त अनिल खाची ने बताया कि मतदान के लिए सुबह 7 बजे से दोपहर तीन बजे तक का समय तय किया गया है। इसमें ग्राम पंचायत से संबंधित मत पत्रों की घटना मतदान ख़त्म होने के तुरंत बाद ग्राम पंचायत मुख्यालय में की जाएगी। पंचायत समिति और जिला परिषद के मतों की गणना 31 मई को सुबह 9 बजे विकास खंड मुख्यालय पर होगी।
हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर पंचायती राज संस्थाओं के कुल 31,182 पदों पर चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी। प्रधान पद के लिए 3,754, उप प्रधान के भी 3,754 और ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या सबसे अधिक 21,654 है।
पंचायत समिति सदस्य के 1,769 पद और जिला परिषद सदस्य के लिए 251 सीट पर चुनाव होंगे। हिमाचल प्रदेश में 31,214 पदों में से 15,656 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
हिमाचल प्रदेश की पंचायती राज संस्थाओं में कुल 50,79,048 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 25,67,770 पुरुष, 25,11,249 महिलाएं और 29 अन्य मतदाता शामिल हैं। खास बात यह है कि इस बार 52,349 नए युवा मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 28,581 पुरुष और 23,768 महिलाएं शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार, विकास खंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत भाटावली में सबसे अधिक 4,623 मतदाता दर्ज किए गए हैं, जबकि उसी क्षेत्र की एक अन्य ग्राम पंचायत में सबसे कम 178 मतदाता हैं। वहीं, भाटावली पंचायत के वार्ड नंबर 7 में सर्वाधिक 723 मतदाता हैं, जबकि एक अन्य पंचायत के वार्ड नंबर 8 में सबसे कम 17 मतदाता दर्ज किए गए हैं। मतदान के लिए आयोग ने 21,678 केन्द्र स्थापित किए हैं।
जारी कार्यक्रम के अनुसार उम्मीदवार 7, 8 और 11 मई को अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन दाखिल करने का समय प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) 12 मई को सुबह 10 बजे से की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों को नाम वापस लेने का अवसर 14 और 15 मई 2026 को दिया जाएगा, जिसके लिए समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक तय किया गया है। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद 15 मई को ही अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं और प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा के सरकारी स्कूलों की हकीकत आई सामने, सामाजिक अंकेक्षण में शिक्षा व्यवस्था की कई खामियां उजागर

धर्मशाला/राहुल चावला-:हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में संचालित सरकारी विद्यालयों की स्थिति को लेकर किए गए सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) ने शिक्षा व्यवस्था की कई गंभीर कमियों को उजागर किया है।सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) के तहत संचालित स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं, छात्र सुरक्षा और शैक्षणिक गुणवत्ता से जुड़े कई चिंताजनक तथ्य सामने आए...

एयरो सिटी में करंट लगने से प्रवासी मजदूर की मौत, विभागीय लापरवाही के खिलाफ पार्षद ने किया रोष प्रदर्शन

मोहाली-:एयरो सिटी के सी-ब्लॉक में शुक्रवार को करंट लगने से एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई।हादसे के बाद क्षेत्र के पार्षद हरविंदर सिंह ने लोगों को साथ लेकर बिजली विभाग और स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भारी रोष प्रदर्शन किया।पार्षद हरविंदर सिंह ने विभागीय लापरवाही को हादसे का प्रमुख...

एक किलो सोना और 50 किलो चांदी लेकर मुकरा ज्वेलर, धोखाधड़ी का केस दर्ज

मोहाली।एक किलो सोना और 50 किलो चांदी लेकर भुगतान न करने के आरोप में पुलिस ने एक ज्वेलर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी ने कीमती धातु बेचने के नाम पर सामान लिया, लेकिन बाद में न तो उसकी कीमत अदा की और न ही सामान वापस...

उदयपुर-किलाड़ सड़क परियोजना से पांगी घाटी को मिलेगा विकास का नया आयाम: सांसद हर्ष महाजन

शिमला-:राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के मुख्य अभियंता राजीव कुमार के साथ बैठक कर हिमाचल प्रदेश की प्रमुख सड़क परियोजनाओं और आधारभूत ढांचे के विकास पर विस्तृत चर्चा की। बैठक का मुख्य केंद्र उदयपुर-किलाड़ सड़क के पक्कीकरण कार्य और सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूत बनाने की योजनाएं रहीं। हर्ष...

किशाऊ बांध पर हिमाचल को बड़ी राहत, न पैसा देगा प्रदेश, न खरीदेगा महंगी बिजली:

शिमला,संजू-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि लंबे समय से अटकी किशाऊ बांध परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण सहमति बनी है और इसमें हिमाचल प्रदेश के हितों को प्राथमिकता दी गई है। नरेश चौहान ने कहा कि इस परियोजना में शामिल सभी राज्यों की रुचि रही है...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.