बिलासपुर,सुभाष ठाकुर(TSN)-भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा आज बिलासपुर पहुंचे.इस दौरान उन्होंने बिरोजा फैक्ट्री के समीप भाजपा जिला कार्यालय बिलासपुर का शिलान्यास किया।इससे पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.राजीव बिंदल,नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर,विधायक त्रिलोक जमवाल,मंत्री जीत राम कटवाल और पूर्व मंत्री रणधीर शर्मा सहित अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा एवं सह प्रभारी संजय टंडन भी मौजूद रहे।
जे.पी नड्डा ने बिरोजा फैक्ट्री के समीप भाजपा जिला कार्यालय बिलासपुर का शिलान्यास किया।इस मौके पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया।इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई देते हुए जोरदार स्वागत किया।
