भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस सरकार पर कर्मचारियों और जनता को उलझाने का लगाया आरोप

बिलासपुर,सुभाष ठाकुर(TSN)-प्रदेश कांग्रेस सरकार लगातार नए-नए कारनामे कर रही है और किसी न किसी विषय को लेकर कर्मचारियों व आम जनता को उलझाकर रखने का काम कर रही है।यह आरोप भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने लगाया।वे वीरवार को बिलासपुर के जबली में भाजपा जिला कार्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे।इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।

कांग्रेस सरकार केवल गेंद को इधर से उधर फेंकने का कर रही काम

राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश में पटवारी और कानूनगो लगातार हड़ताल पर हैं और अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं.जिससे आम जनता को भारी परेशानी हो रही है।उन्होंने सवाल उठाया कि राजस्व मंत्री यह नहीं समझा पा रहे हैं कि डिस्ट्रिक्ट कैडर को स्टेट कैडर बनाने से पटवारी-कानूनगो और जनता को क्या लाभ होगा?भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांस्टेबल भर्ती को लेकर भी कांग्रेस सरकार केवल गेंद को इधर से उधर फेंकने का काम कर रही है।उन्होंने इसे सिर्फ टाइम पास करने की नीति बताया।राजीव बिंदल ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने मेडिकल बिलों को लेकर परेशान हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कल सेवानिवृत्त कर्मचारी धरना देने पहुंचे थे लेकिन उनकी सुनवाई नही हुई।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

रक्षाबंधन पर HRTC की ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं का मुफ्त सफर

राहुल चावला,धर्मशाला-:रक्षाबंधन के अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने की तैयारी पूरी कर ली है। 28 अगस्त को प्रदेश के भीतर संचालित HRTC की सभी ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं को सूर्योदय से सूर्यास्त तक निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह जानकारी बुधवार को धर्मशाला में...

धर्मशाला में अब तक 91 हजार किलो चाय उत्पादन, बारिश से अगस्त में उत्पादन प्रभावित

धर्मशाला/राहुल-:जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित चाय उद्योग में इस वर्ष अब तक करीब 91 हजार किलोग्राम चाय का उत्पादन हो चुका है।उद्योग प्रबंधन को उम्मीद है कि नवंबर तक कुल उत्पादन डेढ़ लाख किलोग्राम तक पहुंच जाएगा।हालांकि,अगस्त माह में लगातार हुई बारिश ने चाय उत्पादन को प्रभावित किया है। इस महीने प्रबंधन को करीब 25 हजार...

IMC Foundation ने लुधियाना में छात्राओं के लिए 64,000 सैनिटरी पैड्स उपलब्ध करवाए

लुधियाना-:स्कूली छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और गरिमा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से IMC Foundation ने लुधियाना जिला प्रशासन के माध्यम से छात्राओं के लिए 64,000 सैनिटरी पैड्स का योगदान किया। Foundation की ओर से कुल 8,000 पैक्स IMC सैनिटरी नैपकिन, जिनमें 64,000 सैनिटरी पैड्स शामिल हैं,लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन के कार्यालय को...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.