BJP प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मूर्ति हुड्डा ने पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर किया कटाक्ष

रोहतक : चन्द्रिका ( TSN)-पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मूर्ति हुड्डा ने कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा  कि कांग्रेस के समय में अपने चहेतों को नौकरी दी जाती थी और पर्ची खर्ची चलती थी, लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार में नौकरियों में पारदर्शता आई है ।  भाजपा सरकार में जो एच सीएस की भर्ती हुई है, उस लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री के गांव के तीन लड़के लगे है और क्लोई विधानसभा के कांग्रेस सरकार के समय से ज्यादा युवाओं को नौकरी मिली हैं इसे साफ दिखाई देता है कि भाजपा सरकार में योग्य युवाओं को नौकरी दी जाती है और कोई खर्ची पर्ची नहीं चलती ।
10 साल के शासन में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने चहेतो  को दी थी  नौकरी
भाजपा पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कृष्णमूर्ति हुड्डा ने पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह से तैयार है. उन्होंने कहा कि  भाजपा ने लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है लेकिन कांग्रेस पार्टी चुनाव से डरी हुई है और अभी तक एक भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है । वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 10 साल के शासन में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने चहेतो  को नौकरी दी थी और पर्ची खर्ची जमकर चलती थी । लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार में युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरी दी गई है,  उसी का उदाहरण है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पैतृक गांव संगी में भी तीन युवा एचसीएस भर्ती हुए हैं और पूरी विधानसभा में कांग्रेस सरकार के समय से ज्यादा नौकरियां मिली है । इसलिए प्रदेश का युवा लोकसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर वोट देगा और डॉक्टर अरविंद शर्मा फिर जीतेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे ।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.