हमीरपुर में BJP में बगावत…कैप्टन रंजीत राणा ने चुनाव लड़ने का किया एलान

हमीरपुर : अरविन्द सिंह ( TSN)- सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से भी भाजपा में बगावत के सुर उठने लगे हैं.वर्ष 2022 में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी घोषित किए गए कैप्टन रंजीत राणा सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर से चुनाव मैदान में उतरने के लिए तैयार हो गए हैं.हालांकि यह अभी तक फाइनल नहीं हुआ है कि वह किस राजनीतिक दल से चुनाव मैदान में उतरेंगे या फिर आजाद उम्मीदवार के रूप में अपनी दावेदारी पेश करेंगे, लेकिन उनका चुनाव लड़ना तय है इस बात का प्रमाण लगातार मिल रहा है.
सोमवार को कैप्टन रंजीत राणा जो वर्तमान में जिला परिषद के सदस्य भी हैं. उन्होंने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतो में पहुंचकर प्रचार प्रसार की कमान संभाली है और लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव हमीरपुर जिला कि साख को बचाने का है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए वह चुनाव मैदान में उतरे हैं. उन्होंने कहा कि मुझे चुनाव मैदान में न उतरने के लिए लगातार मना किया जा रहा है. मेरे ऊपर दबाव  बनाया जा रहा है लेकिन मेरा चुनाव लड़ना तय है. उन्होंने कहा कि एक पूर्व सैनिक होने के नाते वह चुनाव मैदान में उतरे हैं और अब पीछे हटने वाले नहीं है.उन्होंने कहा कि जिस तरह से फौज में दुश्मन को लड़ाई करके हराया जाता है ओर अपनी सीमा को बचाया जाता है इसी तरह इस बार हमीरपुर जिला को दुश्मनों से बचाया जाएगा. हमीरपुर जिला की साख  और आस्तित्व को बचाने के लिए वह मैदान में उतरे हैं और चुनाव लड़ा जाएगा लोगों के आशीर्वाद से जीता भी जाएग।
प्रेम कुमार धूमल के भरोसेमंद सिपहसलारों में शामिल कैप्टन रंजीत राणा 
 बता दे कि  कैप्टन रंजीत राणा पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के भरोसेमंद सिपहसलारों में शामिल है. 2022 के विधानसभा चुनाव में जब पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था, तो उन्होंने अपनी तरफ से कैप्टन रणजीत राणा को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया था, कैप्टन ने अपने मेजबान प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र राणा से कुछ मतों से हार स्वीकार की थी,  लेकिन अबकी बार राजेंद्र राणा भाजपा की ओर से प्रत्याशी बनाए गए हैं.  ऐसे में कैप्टन रंजीत राणा बगावत पर उतरकर आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने के लिए तैयार हुए हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

IPL मुकाबले से पहले धर्मशाला पहुंची RCB टीम, खिलाड़ियों की एक झलक पाने एयरपोर्ट पर उमड़े फैंस

धर्मशाला/राहुल चावला:-17 मई को धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले IPL मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले जाने वाले इस अहम मुकाबले से पहले RCB टीम शुक्रवार को कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंची। टीम के एयरपोर्ट पहुंचते ही अपने...

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी सहित अन्य तीनों निगमों पर भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी, धर्मवीर -:नगर निगम मंडी के चुनाव प्रचार के दौरान सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघना के आरोप लगाते हुए पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग को सौंपने की बात कही है। बता दें कि भाजपा द्वारा सीएम सुक्खू पर सार्वजनिक रूप से कांग्रेसी पार्षदों...

फरीदाबाद : बढ़ी ईंधन कीमतों के बीच लोगों ने दिखाई समझदारी, बचत और संयम पर दिया जोर

फरीदाबाद, अनिल मंगला -: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी और मिडिल ईस्ट में बने तनावपूर्ण हालात का असर अब देश के आम लोगों की जेब पर भी दिखाई देने लगा है। शुक्रवार सुबह से पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद लोगों को अतिरिक्त खर्च का सामना...

सभी सरकारी व 900 निजी संस्थानों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए आंतरिक समितियां गठित

मोनिका रावत/चंडीगढ़ -:हरियाणा सरकार ने कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप सभी सरकारी एवं निजी संस्थानों के लिए महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध एवं निवारण) अधिनियम, 2013 के प्रावधानों का पालन अनिवार्य किया है। इसके अंतर्गत सभी सरकारी विभागों में आंतरिक समितियों का गठन किया जा...

पालमपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, मुख्यमंत्री बोले—जनता देगी विकास को समर्थन

धर्मशाला, राहुल -:पालमपुर में नगर निगम चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है। 17 मई को होने वाले नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पालमपुर में विशाल शक्ति प्रदर्शन करते हुए जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.