प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा शिमला में करेगी कल विरोध प्रदर्शन

शिमला,26 मार्च (TSN)-नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार की नाकामियों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी कल हल्ला बोलेगी। बढ़ रहे माफिया राज, भ्रष्टाचार, मित्रों के ऊपर सरकारी संपदा लुटाने और प्रदेश के लोगों के हितों को नजरअंदाज करने, देश के किसानों, युवाओं महिलाओं के साथ धोखा देने के खिलाफ प्रदेश भर से भारी संख्या में लोग शिमला पहुंचेंगे और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।

सुक्खु सरकार की नाकामियों पर घेरेगी भाजपा-जयराम

जयराम ठाकुर ने कहा कि चुनाव के पहले सरकार ने बड़ी-बड़ी बातें की और उन्हीं बातों के दम पर झूठ बोलकर सत्ता में आ गई। सत्ता में आने के बाद अपने सारे चुनावी वादे भूल गई। करुणामूलकों को नौकरी का वादा करके सरकार उनकी तरफ देखना भी नहीं चाह रही है। हमने अपनी सरकार में 3000 से ज्यादा करुणामूलकों को नौकरी दी। हमने यह नियम भी बनाया यदि कर्मचारी की अपनी सेवा काल के आखिरी दिन भी यदि मृत्यु होती है तो भी वह करुणा मूलक आधार पर नौकरी पाने का अधिकारी होगा। हमारी सरकार ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को करुणा मूलक आधार पर समायोजित किया था। लेकिन वर्तमान सरकार फिर झूठे आश्वासनों के अलावा कुछ भी नहीं कर रही है। वर्तमान सरकार ने एक भी करुणा मूलक आधार पर नौकरी नहीं दी, प्रदेश में मात्र 1839 लोगों को करुणामूलक आधार पर नौकरी देनी थी। सरकार को इस तरह लोगों को गुमराह करने से बाज आना होगा और कोई सकारात्मक रास्ता निकालने की पहल करनी होगी। बहाना बनाकर इससे बचा नहीं जा सकता है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.