पीएम मोदी की लखपति दीदी बनाने की योजना का हिमाचल की दीदियों को नही मिल रहा अनुदान

शिमला,संजु चौधरी (TSN)-केंद्र की मोदी सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाने की योजना का लाभ दीदियों को नही मिल रहा है।बुधवार को हिमाचल प्रदेश के एफपीओ संचालक और उनके सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्याएं बताई और एक ज्ञापन सौंपा।

एफपीओ के लोगों ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से की मुलाकात सौंपा ज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष को सौंपे गए ज्ञापन में एफपीओ संचालक प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए 45 एफपीओ बनाएं और उसके माध्यम से 33000 ग्रामीण महिलाओं को इसमें जोड़ा है। जिससे उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध हो सके। शत प्रतिशत केंद्र सरकार द्वारा फंडेड इस योजना के तहत प्रदेश को लगभग 30 करोड रुपए का अनुदान मिलना है। लेकिन एनएलआरएम के सीईओ शिवम प्रताप सिंह की वजह से यह अनुदान नहीं मिल पा रहा है। उनके द्वारा जानबूझकर डॉक्यूमेंट आगे नहीं बढ़ाए जा रहे हैं। इसीलिए केंद्र सरकार द्वारा भेजा जाने वाला अनुदान दीदियों को नहीं मिल पा रहा है। जिसकी वजह से प्रदेश में लखपति दीदी योजना में भी बाधा उत्पन्न हो रही है। साथ ही एफपीओ के 90 कर्मचारी और 37 हजार दीदियों के भविष्य पर संकट मंडरा रहा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में इस बार कम बरसेगा मानसून: सामान्य से 10% कम बारिश का अनुमान, 18-19 जून को आंधी-बिजली का ‘येलो अलर्ट’

​शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में इन दिनों जहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है वहीं इस वर्ष मानसून का रुख कुछ धीमा रह सकता है,जिससे आम जनता को सामान्य से कम बारिश का सामना करना पड़ सकता है वहीं किसान बागवानों की चिंताएं बढ़ सकती है।मौसम विज्ञान केंद्र के...

केंद्र के नए डीजल नियंत्रण आदेश से हिमाचल के बागवान परेशान! कुलदीप राठौर ने उठाया मुद्दा

शिमला,संजू -:केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा जमाखोरी,कालाबाजारी और ईंधन के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए जारी किए गए नए नियंत्रण आदेश का असर अब हिमाचल प्रदेश के बागवानी क्षेत्र में भी दिखाई देने लगा है।राज्य के कई क्षेत्रों में किसानों और बागवानों को पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता...

मोदी सरकार के 12 साल: AI शिक्षा, डिजिटल इंडिया और विकसित भारत पर सांसद रेखा शर्मा का जोर

अम्बाला-:राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास,सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बच्चों को शुरुआती कक्षाओं से ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की शिक्षा देने की दिशा में काम कर रही है। साथ...

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

मंडी,धर्मवीर-:भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की बात को दोहराते हुए प्रदेश सरकार पर जुबानी हमला बोला है।मंडी में पत्रकारों से बातचीत में दुष्यंत कुमार ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार केंद्र से मिल रही मदद का कोई हिसाब-किताब नहीं दे रही है।उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा...

मनीषा मित्तल हत्याकांड पर शिक्षा मंत्री सख्त, बोले मामले में होगी सख्त कार्रवाई

शिमला,संजू -:शिमला के भट्टाकुफर स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की हत्या के बाद पूरे प्रदेश में आक्रोश का माहौल है।इस दर्दनाक घटना ने न केवल शिक्षा जगत बल्कि आम लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है।न्याय की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.