कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)- लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टिया तैयारीयों में जुट गई है ।इसके तहत आज पूरे हरियाणा में भाजपा ने लोकसभा कार्यालयों का शुभारंभ किया । इन कार्यालय में जिला स्तर पर चुनावो को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी । हरियाणा में सभी लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वर्चुअल माध्यम से किया, वही कुरुक्षेत्र में इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी मौजूद रहे।
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि इस बार हरियाणा में एक बार फिर से डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है । लोकसभा में भाजपा 10 की 10 सीटों पर विजय हासिल करेगी, वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में एक बार फिर से हरियाणा में कमल खिलेगा। चंडीगढ़ में मेयर के चुनाव में बीजेपी की जीत पर कहा कि इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद, वहीं विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि महागठबंधन की पहले ही हवा निकल चुकी थी, अभी तो इलेक्शन की जब तारीख आएगी तब सभी अलग-अलग दिखाई देंगे।
किसानों द्वारा 13 फरवरी को दिल्ली कूच पर बोलते हुए कहा कि सरकार लगातार किसानों के हित में काम कर रही है । कुरुक्षेत्र लोकसभा से चुनाव लड़ने पर कहा कि यह फैसला उच्च नेतृत्व करेगा और अगर उन्हें मौका मिला तो वह यहां पर जरूर चुनाव लड़ेंगे । भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर ईडी की रेड पर बोलते हुए कहा कि हुड्डा ऐसे अकेले नेता नहीं है,जिन पर ईडी ने कार्रवाई की हो,दूसरे नेताओं पर भी यह कार्रवाई हुई है, ईडी अपना काम कर रही है और जो भी भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाएगा उसे पर कार्रवाई होगी।
