/ Oct 22, 2026

बीजेपी पूर्व मंत्री बोले सरकार ने 300 यूनिट फ्री बिजली तो दूर, 125 यूनिट पर भी बंद कर दी सबसिडी

बिलासपुर : सुभाष ठाकुर ( TSN)-पूर्व मंत्री राजेन्द्र गर्ग ने 300 यूनिट फ्री बिजली को लेकर प्रदेश सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा कि 300 यूनिट फ्री बिजली देने की झूठी गारंटी देने वाली राज्य सरकार ने पूर्व भाजपा सरकार की तरफ से 125 यूनिट पर दी जा रही सबसिडी भी बंद कर दी है।
घुमारवीं में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि यह सरकार ठगी करने वाली और पलटू सरकार है। गर्ग ने कहा कि भाजपा इस तानाशाही के खिलाफ विरोध जताएगी और कांग्रेस के झूठ के खिलाफ जन आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि झूठी गारंटियां देकर सत्ता में आई कांग्रेस की डेढ़ साल में ही गारंटी खत्म हो गई है। कांग्रेस ने प्रदेश में सत्ता में आने के लिए झूठी गारंटियां देकर जनता को भ्रमित किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस के बड़े नेता हिमाचल प्रदेश आए और  प्रकार की गारंटियां देकर जनता को भ्रमित किया।
कांग्रेस ने महिलाओं के साथ की ठगी : गर्ग 
 गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू डेढ़ वर्ष बाद भी खजाना खाली होने का रोना रो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने भाजपा द्वारा खोले गए विश्वविद्यालय, स्कूल, कॉलेज और अस्पतालों पर तालाबंदी कर दी। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता राज्य सरकार से त्रस्त है। कहा कि उपचुनाव के बाद लिया यह फैसला प्रदेश की जनता से ठगी करने जैसा है। 1500 रुपये की बात करने वाली कांग्रेस ने महिलाओं के साथ ठगी की है। महिलाओं को जब 1500 रुपये देने की बात आई, तो तरह तरह की शर्तें उन पर थोप दी। जिससे महिलाएं और युवतियां ठगा सा महसूस कर रही हैं। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार में विकास कार्य ठप्प पड़े हैं। जो भी कार्य शुरू किये हैं, वो भाजपा सरकार के कार्यकाल के हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खुद को सुख की सरकार कहने वाली कांग्रेस ने लोगों को डेढ वर्षों में केवल दुःख ही दिया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अनुराग ठाकुर का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला, बोले- कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर, वीरभद्र सिंह को भी भूली पार्टी

शिमला/संजू-:भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला है।उन्होंने कांग्रेस में गुटबाजी, पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की विरासत की अनदेखी,प्रदेश पर बढ़ते कर्ज और कर्मचारियों व पेंशनरों के लंबित भुगतान को लेकर सरकार को घेरा। अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सत्ता में आने के बाद वीरभद्र...

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस का प्रदर्शन, चुनाव आयोग के खिलाफ की नारेबाजी

अंबाला-:वोट बचाओ,देश बचाओ अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी,अंबाला शहर की ओर से गुरुवार को सैनी भवन से पुरानी अनाज मंडी तक पदयात्रा निकाली गई।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद धीमान के नेतृत्व में निकाली गई इस पदयात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और वोट चोरी के आरोपों को लेकर विरोध जताया। प्रदर्शन...

स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर FIR न करने का ऐलान

शिमला-:गुरुवार को स्वर्ण आयोग की मांग और UGC के विरोध को लेकर राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी और करणी सेना ने राज्य सचिवालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और लाठियां भी भांजीं। बावजूद इसके, प्रदर्शनकारी सचिवालय के द्वार नंबर एक के करीब पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय...

कुल्लू के सिंदूरी अनार दुबई निर्यात,किसानों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में मिला नया अवसर

शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और बागवानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने तथा उनकी उपज को बेहतर बाजार उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। सरकार के इन प्रयासों से हिमाचल प्रदेश के कृषि एवं बागवानी उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने के नए अवसर मिल...

हल्दी की खेती से संवर सकती है किसानों की आर्थिकी, करोट के श्यामलाल ने लगाया 6 क्विंटल बीज

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश में किसानों का रुझान अब पारंपरिक फसलों के साथ-साथ नकदी फसलों की ओर भी बढ़ रहा है।इसी कड़ी में हल्दी की खेती किसानों के लिए अतिरिक्त आमदनी का अच्छा जरिया बन सकती है।बिलासपुर जिले के करोट गांव के प्रगतिशील किसान श्यामलाल ठाकुर भी हल्दी की खेती से बेहतर कमाई की उम्मीद लगाए हुए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.