हिमाचल पंजाब के बीच चला टैक्सी विवाद हुआ खत्म, कोऑर्डिनेशन कमेटी का किया गठन

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- पंजाब हिमाचल की टैक्सी यूनियन का विवाद आखिरकार खत्म हो गया है. मंत्री अनिरुद्ध सिंह के हस्तक्षेप के बाद इस विवाद पर अब विराम लग गया है। पंजाब और हिमाचल की टैक्सी यूनियन के प्रतिनिधियों की बैठक मंगलवार को सचिवालय में मंत्री अनिरुद्ध सिंह की अध्यक्षता में हुई. जिसमें दोनों टैक्सी यूनियन के प्रतिनिधियों ने अपने पक्ष रखे और आपसी समन्वय बनाने को लेकर दोनों राज्यों की कोऑर्डिनेशन कमेटी बनाने पर सहमति बनी है .जिसमें दोनों राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होंगे और यदि कोई भी टैक्सी चालक वीडियो बनाकर वायरल करता है तो उस पर यह कमेटी संज्ञान लेगी। निजी गाड़ियों को टैक्सी के रूप में चलाने का मामला भी यूनियन ने मंत्री के समक्ष उठाया।
मंत्री अनिरुद्ध ने कहा कि पंजाब चंडीगढ़ और हिमाचल की टैक्सी यूनियन का आपसी विवाद चल रहा था, उन्होंने कहा कि बड़ी राज्य से जो टैक्सी चालक आते हैं और जो पर्यटक हैं वह हिमाचल के अतिथि हैं उनकी सुरक्षा करना हमारा दायित्व है और उन्हें हिमाचल में सुरक्षा दी जाएगी ताकि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा नहीं सके।
हिमाचल सरकार की पहल का स्वागत
वही आल हिमाचल देवभूमि टैक्सी यूनियन के सचिव नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि जब विभिन्न राज्यों के टैक्सी यूनियन का विवाद बाद तो समय पंचायती राज मंत्री के समक्ष मामला उठाया गया तो उनके द्वारा इस विवाद को सुलझाने को लेकर कदम उठाया और सभी यूनियन को इकट्ठा करके विवाद सुलझा लिया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सभी राज्यों की टैक्सी यूनियन आपसी तालमेल के साथ काम करेंगे ताकि प्रदेश में भी पर्यटन को बढ़ावा मिले।
वही ट्रांसपोर्ट एकता पंजाब के सोहन सिंह नभा ने हिमाचल सरकार के इस पहल का स्वागत किया और कहा कि अब विवाद खत्म हो गया है और जो भी टेक्सी चालक इस तरह की वीडियो वायरल करता है उस पर कार्यवाई की जानी चाहिए। इसके अलावा हिमाचल सरकार से भी टैक्सी चालकों की सुरक्षा देने की मांग की गई है ओर कुछ टैक्स को लेकर भी बाते थी उन्हें पूरा करने का आश्वासन भी दिया गया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

रक्षाबंधन पर HRTC की ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं का मुफ्त सफर

राहुल चावला,धर्मशाला-:रक्षाबंधन के अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने की तैयारी पूरी कर ली है। 28 अगस्त को प्रदेश के भीतर संचालित HRTC की सभी ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं को सूर्योदय से सूर्यास्त तक निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह जानकारी बुधवार को धर्मशाला में...

धर्मशाला में अब तक 91 हजार किलो चाय उत्पादन, बारिश से अगस्त में उत्पादन प्रभावित

धर्मशाला/राहुल-:जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित चाय उद्योग में इस वर्ष अब तक करीब 91 हजार किलोग्राम चाय का उत्पादन हो चुका है।उद्योग प्रबंधन को उम्मीद है कि नवंबर तक कुल उत्पादन डेढ़ लाख किलोग्राम तक पहुंच जाएगा।हालांकि,अगस्त माह में लगातार हुई बारिश ने चाय उत्पादन को प्रभावित किया है। इस महीने प्रबंधन को करीब 25 हजार...

IMC Foundation ने लुधियाना में छात्राओं के लिए 64,000 सैनिटरी पैड्स उपलब्ध करवाए

लुधियाना-:स्कूली छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और गरिमा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से IMC Foundation ने लुधियाना जिला प्रशासन के माध्यम से छात्राओं के लिए 64,000 सैनिटरी पैड्स का योगदान किया। Foundation की ओर से कुल 8,000 पैक्स IMC सैनिटरी नैपकिन, जिनमें 64,000 सैनिटरी पैड्स शामिल हैं,लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन के कार्यालय को...

राष्ट्रगान विवाद पर CM सुक्खू का पलटवार, बोले- भाजपा ने पहले की गलती, अब कर रही तरह-तरह की बातें

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा पलटवार किया है। विपक्ष की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने पहले गलती की और अब अपनी गलती को...

राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे पर सियासत तेज़, विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के नोटिस तक पहुंच गया है।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में प्रदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.