शिमला में भाजपा की तिरंगा यात्रा देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

Shimla,Sanju(TSN)-शिमला में आज भाजपा द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। पाकिस्तान मुर्दाबाद और इंडियन आर्मी जिंदाबाद के नारों से पूरा शहर गूंज उठा।इस यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए जो सेना के बलिदान को नमन करने और राष्ट्र के प्रति अपना समर्पण जताने के लिए एकत्र हुए थे। यात्रा सीटीओ चौक से शुरू होकर लोअर बाजार,शेरे पंजाब, माल रोड होते हुए रिज मैदान पर गांधी प्रतिमा तक सम्पन्न हुई।इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मौजूद रहे।

सेना को श्रद्धांजलि,पाकिस्तान को कड़ा संदेश

तिरंगा यात्रा का उद्देश्य केवल झंडा लहराना नहीं,बल्कि उस वीरता को सलाम करना है जिसने देश को गौरवान्वित किया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हाल के आतंकी हमलों के बाद सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की। ऑपरेशन सिंदूर के तहत नौ आतंकी ठिकाने ध्वस्त किए गए और सैन्य ठिकानों पर भी बड़ी कार्रवाई हुई। यह यात्रा शहीदों को श्रद्धांजलि है।उन्होंने पीएम मोदी को दुनिया का सबसे मज़बूत नेता बताते हुए कहा कि भारत को अब किसी मध्यस्थता की ज़रूरत नहीं, अगर पाकिस्तान फिर कोई हरकत करता है, तो भारत अपने नेतृत्व में निर्णायक जवाब देगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि तिरंगा यात्रा को अब लोकसभा क्षेत्रों से आगे बढ़ाकर विधानसभा स्तर तक ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब आतंकवाद के खिलाफ हर कार्रवाई युद्ध मानी जाएगी और पाकिस्तान को उसकी भाषा में जवाब दिया जाएगा। बिंदल ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में देश ने पाकिस्तान को 72 घंटे में घुटनों पर ला दिया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

हिमाचल में बदलेगा मौसम,9 अक्टूबर तक बारिश का दौर..ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मंगलवार देर शाम से प्रदेश के कई मैदानी और मध्यवर्ती क्षेत्रों में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार,ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा...

कुमारसैन में मिर्च पाउडर से महिलाओं को बेहोश कर आभूषण लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

शिमला-: कुमारसैन क्षेत्र में महिलाओं को निशाना बनाकर आभूषण छीनने वाले आरोपी को शिमला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी वारदात के दौरान महिलाओं की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर उन्हें असहाय कर देता था और इसके बाद सोने के आभूषण लेकर फरार हो जाता था।पुलिस ने जांच के दौरान ऐसी तीन वारदातों को सुलझाने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.