/ Oct 02, 2026

BSNL के 26 साल: कांगड़ा-चंबा की 300 पंचायतें फाइबर नेटवर्क से जुड़ीं, मणिमहेश यात्रा में धनछो तक पहुंचा नेटवर्क

राहुल चावला,धर्मशाला-:भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर धर्मशाला में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान कांगड़ा एवं चंबा जिले के वरिष्ठ महाप्रबंधक डॉ. विपिन कुमार मौर्या ने BSNL की ओर से दोनों जिलों में दूरसंचार और डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार को लेकर किए जा रहे कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दुर्गम और ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर संचार सुविधाएं पहुंचाना BSNL की प्राथमिकताओं में शामिल है।डॉ. मौर्या ने बताया कि कांगड़ा और चंबा में 4G नेटवर्क के विस्तार के लिए पिछले दो वर्षों से दो प्रमुख परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। इनमें डिजिटल भारत निधि के तहत संचालित ‘सैचुरेशन प्रोजेक्ट’ और BSNL का ‘फेज-9.2’ प्रोजेक्ट शामिल है। इसके अलावा अमेंडेड भारतनेट कार्यक्रम के चरण-3 के तहत धर्मशाला व्यवसायिक क्षेत्र को भी इसमें शामिल किया गया है।उन्होंने बताया कि कांगड़ा और चंबा के संबंधित ब्लॉकों में भारतनेट के तहत फाइबर नेटवर्क बिछाने का कार्य जारी है। कांगड़ा में 15 और चंबा में 6 ब्लॉकों में इस दिशा में काम किया जा रहा है, जबकि पांगी को अलग व्यवसायिक क्षेत्र के रूप में रखा गया है। अब तक दोनों जिलों की करीब 300 पंचायतों को फाइबर नेटवर्क से जोड़ा जा चुका है।

वरिष्ठ महाप्रबंधक ने कहा कि फाइबर कनेक्टिविटी का सीधा लाभ ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मिलेगा। तेज इंटरनेट सुविधा उपलब्ध होने से ग्रामीण आबादी घर बैठे ई-बैंकिंग, ई-शिक्षा, ई-हेल्थ और विभिन्न सरकारी डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेगी। आधार कार्ड, निर्वाचन पहचान पत्र समेत कई जरूरी दस्तावेजों और सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी लोगों को मिल सकेगी।मणिमहेश यात्रा के दौरान धनछो तक पहुंचाया नेटवर्कमणिमहेश यात्रा के दौरान BSNL की तैयारियों की जानकारी देते हुए डॉ. मौर्या ने बताया कि इस वर्ष BSNL की टीम ने करीब डेढ़ महीने तक धनछो में कैंपिंग कर नेटवर्क सेवाओं को मजबूत किया। हड़सर में टावर को रेडिएट करवाने के साथ धनछो में भी नेटवर्क सुविधा उपलब्ध कराई गई।उन्होंने बताया कि धनछो से मिलने वाला BSNL सिग्नल गौरीकुंड से आगे तक पहुंच रहा था। इससे यात्रा पर पहुंचे श्रद्धालुओं को अपने परिवार और परिजनों से संपर्क बनाए रखने में सुविधा मिली। यात्रा के दौरान स्थापित की गई नेटवर्क सुविधा को बाद में भी अन्य उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध रखा गया।

स्वदेशी तकनीक से तैयार 4G नेटवर्क पर जोर

डॉ. मौर्या ने कहा कि BSNL के 4G नेटवर्क में भारत में विकसित तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दूरसंचार क्षेत्र में स्वदेशी तकनीक के विकास से देश की तकनीकी क्षमता मजबूत हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भारत अपनी दूरसंचार तकनीक को अन्य देशों तक पहुंचाने की दिशा में भी आगे बढ़ेगा।उन्होंने उपभोक्ताओं से BSNL की स्वदेशी तकनीक और सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की। साथ ही कहा कि उपभोक्ताओं से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर नेटवर्क और सेवाओं में लगातार सुधार किया जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जयराम ठाकुर ने उठाया कर्मचारियों के एरियर का मुद्दा, बोले- सफाई कर्मियों के लंबित भुगतान भी हों समयबद्ध

शिमला-नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गांधी जयंती के अवसर पर शिमला के पूर्ण बस अड्डे में आयोजित स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने लोगों से घर से लेकर प्रदेश तक स्वच्छता को जनभागीदारी का हिस्सा बनाने का आह्वान किया और कर्मचारियों-पेंशनरों के लंबित वित्तीय देयों को लेकर प्रदेश सरकार से कार्रवाई की...

मंडियों में किसानों की समस्याओं को लेकर इनेलो का सरकार पर हमला,शनिवार से प्रदेशव्यापी दौरा देहात

पलवल-:फसल खरीद के सीजन के बीच किसानों की समस्याओं को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। पलवल में इनेलो नेताओं ने बैठक कर प्रदेशभर की मंडियों के दौरे को लेकर रणनीति तैयार की। पार्टी शनिवार से मंडियों का दौरा कर किसानों से सीधे उनकी समस्याएं जानेगी...

दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर विपुल गोयल का पलटवार,बोले-‘पहले अपने अंदर झांको,फिर CM सैनी पर सवाल उठाओ’

फरीदाबाद-:हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लेकर दिए बयानों पर पलटवार किया है। फरीदाबाद के गांव बुढैना में संकल्प सेवा अभियान के दौरान पहुंचे विपुल गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार जनता के हित में काम कर रहे हैं। उन्होंने दीपेंद्र...

मसीयाणा में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का हिस्सा भरभराकर गिरा, आठ मजदूर घायल

हमीरपुर,अरविंद-:हमीरपुर जिले में मटौर-शिमला फोरलेन परियोजना के तहत मसीयाणा के पास हथली खड्ड पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा शुक्रवार को अचानक भरभराकर गिर गया।हादसे के समय पुल पर करीब आठ मजदूर काम कर रहे थे।पुल का हिस्सा गिरने से मजदूर लगभग 100 फीट नीचे खाई में जा गिरे,जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।हादसे में...

जांगलिक सड़क दस दिन में बहाल करने के निर्देश, पुल निर्माण को चार करोड़ अतिरिक्त

शिमला-मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान तांगणू-जांगलिक पंचायत क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने हाल में हुए भूस्खलन के कारण बाधित जांगलिक सड़क का निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया।मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जांगलिक सड़क को दस दिन के भीतर यातायात के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.