/ Oct 05, 2026

Tata Motors की गाड़ियों पर इस महीने बंपर छूट, जल्दी उठाएं मौके का फायदा 

दिल्ली (एकता): अगर आप गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए टाटा मोटर्स बंपर डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है। खास बात यह है कि कंपनी इसी महीने अपनी इलेक्ट्रिक कारों पर भारी डिस्काउंट दे रही है। आप बिना समय गंवाए यह मौका उठा सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक कंपनी अपने प्री फेसलिफ्ट नेक्सन ईवी लाइन-अप पर 2.60 लाख रुपए तक की छूट दे रही है। टाटा मोटर्स हमारे देश में कई मशहूर कारों की बिक्री करती है और इसी महीने आपको इन कारों पर भी भारी डिस्काउंट दे रही है। हालांकि ये ऑफर 31 दिसंबर तक है। इसके बाद कारों का स्टॉक खत्म हो सकता है। इसलिए आपके पास समय कम है।


Tigor EV पर डिस्काउंट

बता दें कि टिगोर ईवी पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। ग्राहक सभी वेरिएंट पर 50 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस और 50 हजार रुपए के कैश डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा टिगोर ईवी 12.49 लाख रुपए से 13.75 लाख रुपए के बीच एक्स शोरूम कीमत पर उपलब्ध है। टिगोर ईवी में 26kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक यूनिट मिलता है। यह सेटअप 75hp और 170Nm का आऊटपुट जेनरेट करने वाले एक परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनाइज इलेक्ट्रिक मोटर से जुड़ा है।

नई इलेक्ट्रिक कार Tiago EV पर भी मिल रहा ऑफर

टाटा मोटर्स की एक नई इलेक्ट्रिक कार टियागो ईवी के चुनिंदा वेरिएंट पर 15,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस ऑफर मिल रहा है, लेकिन इसमें कोई कैश डिस्काउंट नहीं है। ग्राहक 55 हजार रुपए तक के ग्रीन बोनस का भी लाभ उठा सकते हैं, जो ईवी अपनाने के लिए एक प्रोत्साहन स्कीम है। टियागो ईवी पर 7,000 रुपए तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी है। इसमें दो वेरिएंट्स हैं। जिसमें 250 किमी की रेंज वाले 19.2kWh की बैटरी पैक और लॉन्ग रेंज वेरिएंट में 315 किमी की रेंज वाले 24kWh बैटरी पैक का उपयोग किया गया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऊर्जा और सड़क समितियों में हर्ष महाजन को जिम्मेदारी,हिमाचल के विकास से जुड़े मुद्दे संसद में उठेंगे

शिमला-:भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसद की महत्वपूर्ण ऊर्जा समिति (Committee on Energy) में सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उन्हें सड़क परिवहन एवं राजमार्ग क्षेत्र से संबंधित परामर्शदात्री समिति में भी सदस्य बनाया गया है।दोनों समितियों में जिम्मेदारी मिलने से हिमाचल प्रदेश से जुड़े ऊर्जा,जलविद्युत,राष्ट्रीय राजमार्ग और सड़क आधारभूत ढांचे...

एशियन गेम्स स्वर्ण पदक विजेताओं ने CM सुक्खू से की मुलाकात, एक करोड़ इनाम और DSP पद की उठाई मांग

शिमला,संजू-:एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर देश और हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाली महिला कबड्डी खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं। भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान पुष्पा राणा के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने सरकार की ओर से घोषित 33 लाख रुपये की इनामी राशि को बढ़ाकर...

राष्ट्रपति मुर्मू के हिमाचल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, अटल टनल मार्ग पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था

बिलासपुर/सुभाष-:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार,6 अक्टूबर से हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी।उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रदेश सरकार के साथ-साथ बिलासपुर और कुल्लू जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं।राष्ट्रपति का यह दौरा बिलासपुर से शुरू होकर मनाली और अटल टनल रोहतांग तक रहेगा।दौरे की शुरुआत...

हिमाचल के हकों पर सियासत नहीं, साथ आए विपक्ष: सीएम मीडिया सलाहकार का जयराम ठाकुर पर पलटवार

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश के अधिकारों और आर्थिक हितों को लेकर सियासत तेज हो गई है।मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयानों पर पलटवार करते हुए विपक्ष से प्रदेश हित के मुद्दों पर सरकार का साथ देने की अपील की है। चौहान ने कहा कि हिमाचल के लंबित आर्थिक अधिकारों, आपदा...

11 अक्टूबर से शुरू होगा चिंतपूर्णी नवरात्र मेला,सुरक्षा के कड़े इंतजाम…400 जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

चिंतपूर्णी,विकास:शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी में 11 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।मेले के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर एसडीएम अंब पारस अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई,जिसमें विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.