Sonipat,21 April-हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने आज सोनीपत के गांव गढ़ी ब्राह्मणन में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में नेशनल हेराल्ड मामले पर विपक्ष के हमलों को पूरी तरह खारिज किया।पंवार ने जोर देकर कहा कि ईडी एक स्वायत्त जांच एजेंसी है और हरियाणा सरकार का उस पर कोई प्रभाव नहीं।
ईडी पूरी तरह स्वतंत्र,सरकार का कोई दबाव नहीं
मंत्री ने कहा कि ईडी अपना काम स्वतंत्र रूप से कर रही है,सरकार का उस पर न तो कोई दबाव है और न ही कोई प्रभाव।कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि चाहे नेशनल हेरॉल्ड केस हो या कोई अन्य जांच,एजेंसियां निष्पक्ष तौर पर कार्रवाई कर रही हैं।
हुड्डा बाप–बेटे पर करारा प्रहार
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हरियाणा में चुनाव जीतकर जो सरकार आनी थी, वह हुड्डा बाप–बेटे के कारण नहीं आ सकी।कांग्रेस तो यहाँ कभी मजबूत पार्टी ही नहीं रही।भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए पंवार ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कांग्रेस की जड़ें कभी गहरी नहीं थीं,इसलिए वह चुनाव में हार गई.वहीं कैबिनेट मंत्री ने हरियाणा सरकार की खेल नीति को “अब तक की सर्वश्रेष्ठ” बताया। उन्होंने बताया कि इस नीति के तहत वुशु खिलाड़ी विनेश फौगाट को विशेष पुरस्कार मिला है,जिससे प्रदेश के खेलों को नई ऊँचाई मिली.सोनीपत में खेल प्रेमियों और ग्रामीणों से मिले समर्थन ने पंवार को उत्साहित किया।उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार जनता की आवाज़ को प्राथमिकता देगी और हर क्षेत्र में सक्रियता बनाए रखेगी।
